
गुजरात में बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत राज्य सरकार ने 37 आईपीएस अधिकारियों का तबादला (IPS Transfer List 2026) कर दिया है। मुख्यमंत्री Bhupendra Patel के नेतृत्व वाली सरकार ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। गृह विभाग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक यह तबादले जनहित में तत्काल प्रभाव से लागू किए गए हैं।
इस बड़े फेरबदल के साथ राज्य को नया स्टेट इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) प्रमुख भी मिल गया है। जानकारी के अनुसार वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अशोक कुमार यादव को गुजरात का नया स्टेट IB चीफ नियुक्त किया गया है। इसके अलावा कई रेंज के पुलिस प्रमुखों और वरिष्ठ पदों पर भी बदलाव किए गए हैं। सरकार के इस फैसले के तहत लंबे समय से पोस्टिंग का इंतजार कर रहे कई अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।
इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
आईपीएस अधिकारी शमशेर सिंह (1991 बैच), जो फिलहाल पोस्टिंग की प्रतीक्षा में थे, उन्हें निदेशक नागरिक सुरक्षा और कमांडेंट जनरल होमगार्ड, गुजरात राज्य, अहमदाबाद के पद पर नियुक्त (IPS Transfer List 2026) किया गया है।
अशोक कुमार (2003 बैच), जो राजकोट रेंज के पुलिस महानिरीक्षक थे, उन्हें स्थानांतरित कर पुलिस महानिरीक्षक, सीआईडी (इंटेलिजेंस), गांधीनगर के पद पर नियुक्त किया गया है।
गगनदीप गंभीर (2004 बैच), जो पुलिस महानिरीक्षक (प्रशासन), गांधीनगर में कार्यरत थे, उन्हें राज्य निगरानी सेल, गांधीनगर में अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।
गौतमकुमार एम. परमार (2004 बैच), जो भावनगर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक थे, उन्हें सीआईडी में नियुक्त किया गया है।
राघवेंद्र वत्स (2005 बैच), जो सूरत शहर में संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) के पद पर थे, उन्हें अहमदाबाद रेंज का पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है।
इसके अलावा नीलेश भीखाभाई जाजादिया (2006 बैच) को वडोदरा शहर में संयुक्त पुलिस आयुक्त (सेक्टर-2, अपराध और कानून व्यवस्था) बनाया (IPS Transfer List 2026) गया है, जबकि उनके स्थान पर डॉ. लीना पाटिल (2010 बैच) को जूनागढ़ रेंज का नया पुलिस महानिरीक्षक नियुक्त किया गया है।
राज्य सरकार के इस बड़े प्रशासनिक बदलाव को कानून व्यवस्था और पुलिस प्रशासन को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।



