दुनियादेश

juice factory fire dhaka: जूस फैक्टरी में भीषण आग से 52 की मौत, 50 से अधिक झुलसे…

ढाका। juice factory fire dhaka: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां छह मंजिला फैक्ट्री में आग लगने से कम से कम 52 लोगों की मौत हो गई। साथ ही 50 से ज्यादा लोग घायल भी हुए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि कई लोगों ने जान बचाने के लिए इमारत से छलांग लगा दी। आग फैक्ट्री की ऊपरी मंजिल पर लगी। आशंका जताई जा रही है कि अभी भी कुछ लोग इमारत के अंदर फंसे हुए हैं।

दमकलकर्मियों और पुलिस के अनुसार गुरुवार शाम करीब पांच बजे रूपगंज इलाके में एक जुस फैक्टी में आग लग गई। शुक्रवार की सुबह तक आग पर काबू पाने का प्रयास जारी रहा। अब तक 25 लोगों को निकाला जा चुका है। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि और लोग घायल हैं। आग पर काबू पाने के बाद अंदर की स्थिति साफ हो सकेगी।

हादसे के वक्त फैक्ट्री में कई लोग मौजूद थे

हादसे में बाल-बाल बचे एक मजदूर ने बताया कि आग लगने के वक्त कई मजदूर फैक्ट्री में काम कर रहे थे। एक अन्य मजदूर ने कहा कि जब आग लगी तो सीढिय़ों से नीचे जाने वाले दरवाजे बंद थे, जिससे कई लोग अंदर फंस गए।

Related Articles

Back to top button