छत्तीसगढ़झारखण्ड

Rape With Orchestra Artist : कार्यक्रम के लिए झारखंड बुलाया और नशीली दवा खिलाकर सामूहिक दुष्कर्म

रायपुर/नवप्रदेश। Rape With Orchestra Artist : छत्तीसगढ़ की एक आर्केस्ट्रा कलाकार को झारखंड के पलामू में कार्यक्रम के लिए झारखंड बुलाया और नशीली दवा खिलाकर सामूहिक दुष्कर्म को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पलामू के बिश्रामपुर के कुछ स्थानीय लोगों ने बुलाया था। महिला आर्केस्ट्रा कलाकार का रविवार को पलामू के हुसैनाबाद के इलाके में कार्यक्रम तय किया गया था।

लेकिन कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया. हुसैनाबाद के इलाके में आर्केस्ट्रा कलाकार वापस लौटी और तभी आरोपी सभी को एक किराया के मकान में ले गए थे। वहीं पर रविवार रात को ही आरोपियों ने पीड़िता को कुछ नशीला पदार्थ और दवा खिलाई और सामूहिक दुष्कर्म किया।

जिस कमरे में घटना हुई उससे अलग कमरे में पीड़िता की बहन और अन्य कलाकार मौजूद थे। सामूहिक दुष्कर्म की जानकारी बहन ने अन्य कलाकारों को दी, जिसके बाद पीड़िता को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

दो गिरफ्तार और एक फरार

वहीं पुलिस ने कलाकार की निशानदेही पर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनमें अजय कुमार उर्फ गोलू व विन्देश्वर कुमार का नाम शामिल हैं। दोनों आरोपी स्थानीय विश्रामपुर के रहने वाले हैं। वहीं अन्य एक आरोपी गोलू की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कार्य कर रही है।

Related Articles

Back to top button