देशस्वास्थ्य

Omicron Cases In India : देश की स्तिथि पर स्वास्थ्य मंत्रालय का अपडेट…?

नई दिल्ली। Omicron Cases In India : देश में ओमिक्रोन के कुल मामले 100 के पार हो गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को एक प्रेस कान्फ्रेंस कर कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रोन को लेकर अपडेट दिया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने पीसी कर बताया कि देश में ओमिक्रोन के कुल मामले 101 हो गए हैं। उन्होंने बताया कि देश में ओमिक्रोन के जो अधिकतर मामले आए हैं उनकी ट्रैवल हिस्ट्री है या तो वो ट्रैवल हिस्ट्री वाले लोगों के संपर्क में आए हैं।

उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि विश्वभर में 91 देशों में ओमिक्रोन के मामले सामने आ चुके हैं। डब्ल्यूएचओ ने कहा कि ओमिक्रोन दक्षिण अफ्रीका में डेल्टा वैरिएंट (Omicron Cases In India) की तुलना में तेजी से फैल रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि कम्युनिटी स्प्रेड वाली जगहों पर ओमिक्रोन के मामले डेल्टा वैरिएंट से ज्यादा आ सकते हैं।

10 हजार से कम आए कोरोना के मामले

उन्होंने बताया कि बीते 20 दिनों से कोरोना के लगातार 10 हजार से कम मामले सामने आ रहे हैं। बीते एक हफ्ते पॉजिटिविटी रेट 0.65 प्रतिशत था। देश के कुल एक्टिव मामलों में केरल में अकेले मामले 40.31 फीसदी है।

19 जिलों में संक्रमण बहुत ज्यादा

लव अग्रवाल (Omicron Cases In India) ने बताया कि देश में अभी 19 जिले ऐसे हैं जहां संक्रमण बहुत ज्यादा है। वहां साप्ताहिक पॉजिटिविटी 5-10 प्रतिशत के बीच है। केरल में ऐसे 9 जिले, मिजोरम में 5 जिले, नागालैंड, राजस्थान, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश,पश्चिम बंगाल में ऐसे एक-एक जिले हैं।

ओमिक्रोन के 11 राज्यों में 101 मामले

  • महाराष्‍ट्र- 32
  • दिल्ली- 22
  • राजस्थान- 17
  • कर्नाटक- 8
  • तेलंगाना- 8
  • केरल- 5
  • गुजरात- 5
  • आंध्र प्रदेश- 1
  • तमिलनाडु- 1
  • चंडीगढ़- 1
  • पश्चिम बंगाल- 1

Related Articles

Back to top button