देश

बिहार की लोक गायिका शारदा सिन्हा का निधन; कैंसर से थी पीडि़त

नई दिल्ली। Bihar singer Sharda Sinha passes away: बिहार की लोक गायिका पद्म भूषण शारदा सिन्हा का कैंसर से पीडि़त थी जिसके कारण उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती किया गया था वहीं उन्हांने इलाज के दौरान आखिरी सांस ली। सिन्हा को दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था। सोमवार की शाम उनकी हालत गंभीर हो गयी। एम्स में उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। मंगलवार रात करीब 9.20 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

https://navpradesh.com/big-news-for-air-travellers-governments-new-rule-on-internet-usage-in-flight/

सिन्हा 2017 से कैंसर से जूझ रहे थे। उन्होंने इलाज शुरू किया। लेकिन अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया। शारदा सिन्हा (Bihar singer Sharda Sinha passes away) ने भोजपुरी और मैथिली में कई लोक गीत गाए। बॉलीवुड में उन्होंने सलमान खान की फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ के एक गाने में भी अपनी आवाज दी है। उन्हें 1991 में ‘पद्म श्री’ और 2018 में ‘पद्म भूषण’ से सम्मानित किया गया था।

https://navpradesh.com/the-winter-session-of-parliament-will-be-held-from-november-25-to-december-20/

Related Articles

Back to top button