छत्तीसगढ़

BIG BREAKING : अब कवर्धा में भी 14 साल की नाबालिग से गैंगरेप

Kawardha Gang Rape : रविवार रात 10-10-30 बजे की वारदात

कवर्धा/नवप्रदेश। रायपुर के बाद अब कवर्धा (kawardha gang rape) में 14 साल की नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। वारदात कवर्धा (kawardha gang rape) के पीजी कॉलेज के पास की रविवार रात करीब 10-10:30 बजे की है। पुलिस ने इस मामले में देर रात करीब 1:30 बजे चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार चारों की तलाश की जा रही है। संदिग्ध लड़कों को पीडि़ता के सामने उपस्थ्ति कर पहचान कराई जा रही है। लेकिन सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक सोमवार की शाम 5 बजे तक पीडि़ता किसी की भी पहचान नहीं कर पाई।

सूत्रों की मानें तो आरोपियों ने वारदात को उस जगह अंजाम दिया, जहां सीसीटीवी कैमरे भी लगे नहीं थे। इसलिए भी आरोपियों की पहचान करने में मुश्किल हो रही है। बताया जा रहा है कि पीडि़ता अपने किसी परिचित के साथ पैदल टहलने के लिए निकली थी, इसी दौरान ओरोपियों ने उसके साथ दुष्कृत्य किया।

उल्लेखनीय है कि 17 नवंबर की रात का रायपुर के गुढ़ियारा थाना इलाके में भी 14 साल की लड़की से चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आ चुका है। इस मामले में रविवार को प्रकरण दर्ज किया गया। आरोपी लड़की के जान-पहचान वाले ही थे।

Related Articles

Back to top button