राजनीति

About the Flood : सीएम कर रहे थे बैठक, गहरी नींद में चले गए राजस्व मंत्री, कांग्रेस ने शेयर की तस्वीर

कर्नाटक/नवप्रदेश। About the Flood : कर्नाटक में मूसलाधार बारिश के बाद बेंगलुरु में बाढ़ आ गई है। ताजा हालात की समीक्षा के लिए मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई लगातार मीटिंग कर रहे हैं। इसी क्रम में एक बैठक के दौरान अजीबोगरीब स्थिति देखने को मिली। दरअसल, समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री गंभीरता से चर्चा कर रहे थे लेकिन राजस्व मंत्री आर अशोक गहरी नींद ले रहे थे। अब कांग्रेस ने बैठक की तस्वीर सोशल मीडिया पर जारी कर मजाक उड़ाया है।

कर्नाटक कांग्रेस ने तस्वीर साझा कर कसा तंज

https://twitter.com/SakalMediaNews/status/1567128025287753730

कर्नाटक कांग्रेस ने राज्य के मंत्री आर अशोक की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा कि वह बाढ़ पर हो रही मीटिंग के दौरान सो रहे थे। तस्वीरों में मंत्री को राज्य में बाढ़ की स्थिति की समीक्षा बैठक के दौरान आंखें बंद करते देखा गया। कांग्रेस ने कन्नड़ भाषा में ट्वीट करते हुए लिखा, “डूबने के कई प्रकार होते हैं! राज्य के लोग बारिश में डूबे हुए हैं। मंत्री नींद में डूबे हुए हैं! उनकी शानदार नींद। ‘हलाल कट’ मतलब वो जाग जाएंगे! क्या आपने मंत्री से कहा था कि ‘जिसे कोई चिंता नहीं है वह हमेशा के लिए सोता है?’

बेंगलुरु में बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात

बता दें कि बेंगलुरु में लगातार भारी बारिश के कारण भीषण (About the Flood) जलजमाव की चपेट में है, जिससे कई लोगों को अपने घर खाली करने पड़े हैं। सोमवार को हुई बारिश के बाद सड़कों और गलियों से पानी भरने के कारण शहर में सन्नाटा पसरा हुआ है। बाढ़ प्रभावित इलाकों में रहने वाली आईटी कंपनियों के कई कर्मचारी ट्रैक्टर लेकर अपने दफ्तर पहुंचे।

Related Articles

Back to top button