मनोरंजन

Salman Khan Father Hospitalized : सलमान खान के पिता सलीम खान अस्पताल में भर्ती, लीलावती में चल रहा इलाज; परिवार मौजूद

हिंदी सिनेमा के दिग्गज पटकथा लेखक और सुपरस्टार सलमान खान के पिता सलीम खान की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती (Salman Khan Father Hospitalized) कराया गया है। फिलहाल उनकी सेहत को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।

https://youtu.be/CGSu6rOvamE

मंगलवार सुबह सलमान खान को कड़ी सुरक्षा के बीच अस्पताल परिसर में देखा गया। वे मीडिया से बातचीत किए बिना ही रवाना हो गए। परिवार के अन्य सदस्य भी अस्पताल पहुंच रहे हैं। सलीम खान के दामाद अतुल अग्निहोत्री को भी अस्पताल के बाहर देखा गया।

अब तक खान परिवार की ओर से उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर कोई आधिकारिक बयान जारी (Salman Khan Father Hospitalized) नहीं किया गया है। खबर सामने आते ही प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर चिंता जताते हुए उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

हिंदी सिनेमा की ऐतिहासिक विरासत

90 वर्षीय सलीम खान हिंदी फिल्म उद्योग के सबसे प्रभावशाली लेखकों में गिने जाते हैं। उन्होंने जावेद अख्तर के साथ मिलकर मशहूर ‘सलीम-जावेद’ जोड़ी बनाई, जिसने 1970 के दशक में हिंदी सिनेमा की दिशा बदल दी।

उनकी चर्चित फिल्मों में शोले, दीवार, जंजीर और डॉन (Salman Khan Father Hospitalized) शामिल हैं। इन फिल्मों ने ‘एंग्री यंग मैन’ की छवि को स्थापित किया और पटकथा लेखन को नई पहचान दिलाई।

https://youtu.be/cEg_PcRd9HA

नवंबर 2025 में सलीम खान ने अपना 90वां जन्मदिन मनाया था। इस अवसर पर उनकी पत्नी हेलेन ने भावनात्मक संदेश साझा किया था और उनके स्वास्थ्य व खुशियों की कामना की थी। फिलहाल फिल्म जगत और प्रशंसक उनके स्वास्थ्य को लेकर सकारात्मक समाचार की उम्मीद कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button