देश

BIG BREAKING : राहुल, प्रियंका को UP पुलिस ने किया गिरफ्तार, धक्का मुक्की की तो गिरे राहुल, हाथ चोटिल, फिर उठे और बोले- मैं…, कांग्रेसियों पर लाठी चार्ज

लखनऊ/ए । कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (rahul gandhi arrested) और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी  वाड्रा को उत्तर प्रदेश पुलिस (up police arrest rahul gandhi) ने गिरफ्तार कर लिया।

इस दौरान पुलिस की ओर से राहुल गांधी से धक्का मुक्की भी हुई। दरअसल राहुल गांधी हाथरस (hathras gangrape and murder case)  की निर्भया के परिजन से मिलने जा रहे थे। उनके साथ कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी मौजूद थीं।  लेकिन यमुना एक्सप्रेस वे पर उत्तर प्रदेश पुलिस (up police arrest rahul gandhi) ने उन्हें रोक लिया।

https://twitter.com/ANINewsUP/status/1311610475788951552

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने राहुल गांधी (rahul gandhi arrested) से धक्का मुक्की की। इस दौरान वे जमीन पर गिर गए। उन्हें हाथ में चोट भी लगी है। लेकिन राहुल गांधी गिरने के बाद उठे व फिर बढ़ने लगे लेकिन पुलिस ने उन्हें बताया कि वे आगे नहीं जा सकते क्योंकि उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस बोली हाथरस में धारा 144 लागू तो राहुल बोले- मैं अकेले जाऊंगा, फिर पुलिस बोली आप धारा 188 के तहत गिरफ्तार

जब राहुल गांधी के हाथ को चोट लगी तो प्रयंका उन्हें संभालते हुए नजर आईं। हालांकि राहुल ने अपने साथ हुई धक्का मुक्की को ज्यादा तूल नहीं दिया। उन्होंने कहा कि वे हर हाल में पीड़िता के परिजन से मिलेंगे। लेकिन पुलिस ने उनसे कहा कि हाथरस में धारा 144 लागू है, वे नहीं जा सकते। इस पर राहुल गांधी ने कहा कि वे अकेले हाथरस जाएंगे। ऐसे में 144 का उल्लंघन कैसे होगा। आप किस कानून के तहत मुझे गिरफ्तार कर रहे हैं। पुलिस ने इस पर कहा कि वे उन्हें धारा 188 के तहत गिरफ्तार कर रहे हैं। इसके साथ ही राहुल व प्रियंका को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और उन्हें अपनी कार में बिठाकर चले गए। इस दौरान पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठी चार्ज भी किया।

https://twitter.com/ANINewsUP/status/1311606836353626112

बता दें कि हाथरस (hathras gangrape and murder case) में एक 19 साल की लड़की का चार आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था और उसकी जीभ काट दी थी। पीड़िता की एम्स दिल्ली में  इलाज के दौरान मौत हो गई थी। उत्तर प्रदेश प्रशासन की ओर से बुधवार को आनन फानन में पीड़िता का अंतिम संस्कार कर दिया गया। परिजनों को शव को देखने भी नहीं दिया गया था।   

https://twitter.com/ANINewsUP/status/1311581642146816000

उप्र के हाथरस में युवती से सामूहिक दुष्कर्म व जीभ काटे जाने के बाद उसकी मौत और आनन फानन में अंतिम संस्कार को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का सीएम योगी पर बड़ा हमला, देखें वीडियो

https://www.youtube.com/watch?v=Uy2ZfdUaGnc&feature=youtu.be

Related Articles

Back to top button