छत्तीसगढ़जॉब्स

NHM Chhattisgarh Jobs : NHM के 87 पदों पर भर्ती, 28 फरवरी तक है मौका, ऐसे करें आवेदन

जिला बलौदाबाजार-भाटापारा में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए National Health Mission (NHM) के तहत 87 रिक्त संविदा पदों पर भर्ती प्रक्रिया (NHM Chhattisgarh Jobs) शुरू की गई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) कार्यालय ने इच्छुक अभ्यर्थियों से 28 फरवरी 2026 तक आवेदन आमंत्रित किए हैं।

इन पदों पर होगी नियुक्ति

भर्ती के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (17), नर्सिंग ऑफिसर (4), स्टाफ नर्स (36), एएनएम (2), काउंसलर (2), सपोर्ट स्टाफ (3), जूनियर सेक्रेटेरियल असिस्टेंट (6), लैब असिस्टेंट (2), साइकोलॉजिस्ट (5) सहित अन्य तकनीकी और सहायक पदों पर नियुक्ति (NHM Chhattisgarh Jobs) की जाएगी। इसके अलावा फिजियोथेरेपिस्ट, ऑडियोलॉजिस्ट, लैब टेक्नीशियन, डिस्ट्रिक्ट मैनेजर (डेटा), फीडिंग डिमॉन्स्ट्रेटर, अटेंडेंट, कुक कम केयर टेकर और सिक्योरिटी गार्ड के 1-1 पद भी शामिल हैं।

https://youtu.be/CGSu6rOvamE

आवेदन की प्रक्रिया

इन संविदा पदों के लिए केवल छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासी पात्र होंगे। आवेदन निर्धारित प्रारूप में तैयार कर कार्यालय, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला बलौदाबाजार-भाटापारा (छत्तीसगढ़) को 28 फरवरी 2026 शाम 5 बजे तक पंजीकृत डाक या स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेजना (NHM Chhattisgarh Jobs) अनिवार्य है। ऑनलाइन आवेदन की सुविधा उपलब्ध नहीं है। अभ्यर्थियों को अंतिम तिथि से पहले आवेदन भेजने की सलाह दी गई है।

विस्तृत विज्ञापन, योग्यता, आयु सीमा और चयन प्रक्रिया की जानकारी के लिए जिला प्रशासन की आधिकारिक वेबसाइट 🔗 जिला प्रशासन बलौदाबाजार-भाटापारा https://balodabazar.gov.in/ पर देखी जा सकती है। स्वास्थ्य विभाग में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यह एक महत्वपूर्ण अवसर माना जा रहा है।

Related Articles

Back to top button