दुनियादेश

Pragyan Rover Moon Research : चंद्रयान 3 के प्रज्ञान ने दिए चांद में ऑक्सीजन समेत कई पदार्थ के संकेत

नवप्रदेश डेस्क। Pragyan Rover Moon Research : प्रज्ञान रोवर ने चांद पर ऑक्सीजन समेत कई पदार्थों के मिलने की संभावना का संकेत दिया है। पूर्व में चांद में पानी रूप का भी पता भारतीय अंतरिक्ष विज्ञानियों ने किया था अब ऑक्सीजन के साथ ही हाइड्रोजन की तलाश जारी है। ऑक्सीजन होने का पता तो चंद्रयान 3 मिशन में पता चल गया है साथ ही अन्य पदार्थों के भी वहां होने की पड़ताल प्रज्ञान कर रहा है।

प्रज्ञान रोवर के लेजर-प्रेरित ब्रेकडाउन स्पेक्ट्रोस्कोप (LIBS) उपकरण ने दक्षिणी ध्रुव के पास चंद्र सतह में सल्फर (S) की उपस्थिति की पुष्टि की है। इसके साथ ही कई अन्य पदार्थों की भी पुष्टि की है।

इसरो ने ट्वीट करते हुए जानकारी दी कि रोवर पर लगा लेजर-प्रेरित ब्रेकडाउन स्पेक्ट्रोस्कोप (LIBS) उपकरण स्पष्ट रूप से दक्षिणी ध्रुव के पास चंद्र सतह में सल्फर (S) की उपस्थिति की पुष्टि करता है। इसके साथ ही Al, Ca, Fe, Cr, Ti, Mn, Si, और O हैं जैसा कि अपेक्षित था, इसका भी पता चला। हाइड्रोजन (एच) की खोज जारी है।

इसरो ने कहा कि रोवर के स्पेक्ट्रोस्कोप ने चंद्रमा की सतह पर एल्यूमीनियम (Al), सल्फर (S), कैल्शियम (CA), आयरन (FE), क्रोमियम (CR), और टाइटेनियम (TI) की उपस्थिति का खुलासा किया है। आगे के मापों से मैंगनीज (MN), सिलिकॉन (C), और ऑक्सीजन (O) की उपस्थिति का पता चला है। हाइड्रोजन की उपस्थिति के संबंध में गहन जांच चल रही है।

Related Articles

Back to top button