
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस और सत्ताधारी द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) के बीच सीट शेयरिंग लगभग फाइनल (Tamil Nadu Election Seat Sharing) हो गई है। सूत्रों के मुताबिक, डीएमके ने कांग्रेस को 28 विधानसभा सीट और एक राज्यसभा सीट देने का ऑफर दिया है।
सीनियर कांग्रेस लीडर पी चिदंबरम की DMK प्रेसिडेंट और मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के साथ बातचीत के बाद दोनों दलों में सीट बंटवारा तय हो गया है। हालांकि अभी तक औपचारिक ऐलान नहीं हुआ है।
पिछले चुनाव में 25 सीट पर लड़ी थी कांग्रेस
कांग्रेस ने 2021 के चुनाव में तमिलनाडु की 234 सीटों में से 25 विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ा था। जिनमें से 18 सीटें कांग्रेस जीती थी। इस बार कांग्रेस कम से कम 30-39 सीट और दो राज्यसभा सीट मांग रही थी। हालांकि दोनों दलों के नेताओं के बीच बातचीत के बाद अंतिम सहमति बन गई है। कांग्रेस आलाकमान डीएमके के साथ गठबंधन जारी रखना चाहता है।
कितनी सीटों पर लड़ेगी डीएमके
बता दें कि तमिलनाडु में 234 विधानसभा सीटें (Tamil Nadu Election Seat Sharing) हैं। इनमें से कांग्रेस 28 सीट पर कांग्रेस चुनाव लड़ेगी। बाकी 206 सीटों पर डीएमके और कमल हासन की पार्टी चुनाव लड़ेगी। हालांकि अभिनेता कमल हासन के नेतृत्व वाले मक्कल निधि मय्यम (एमएनएम) को कितनी सीटें मिलेंगी, अभी यह तय नहीं हुआ है।
स्टालिन के साथ एक घंटे हुई थी मीटिंग
कांग्रेस के एक सूत्र ने बताया कि द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) अध्यक्ष स्टालिन के साथ बुधवार को करीब एक घंटे चली बैठक में कांग्रेस नेताओं ने दोनों दलों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। दोनों दल गठबंधन जारी रखना चाहते हैं, लेकिन कांग्रेस को दी जा रही सीट की संख्या को लेकर मतभेद बना हुआ था।
शुरुआत में द्रमुक ने कांग्रेस को राज्यसभा की एक सीट देने की पेशकश (Tamil Nadu Election Seat Sharing) की थी, लेकिन बातचीत इस बात पर टिकी थी कि पार्टी को विधानसभा चुनाव में कितनी सीट की पेशकश की जाएगी। कांग्रेस ने विधानसभा की 39 सीट की मांग की थी।



