देशराजनीति

Nitish Kumar Resigns : नीतीश कुमार ने CM पद छोड़ने का किया ऐलान, राज्यसभा जाने पर दिया पहला बयान

बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल (Nitish Kumar Resigns) सकता है। करीब दो दशक तक राज्य की कमान संभालने वाले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद छोड़ने और राज्यसभा जाने के संकेत दे दिए हैं। इसको लेकर पिछले कुछ समय से चल रही अटकलों के बीच खुद नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर अपनी मंशा साफ कर दी है।

https://youtu.be/ZcnF5-ZJ3CM

नीतीश कुमार ने अपने पोस्ट में लिखा कि पिछले दो दशक से भी अधिक समय से बिहार की जनता ने उन पर विश्वास और समर्थन बनाए रखा है। उसी विश्वास के बल पर उन्होंने राज्य और लोगों की पूरी निष्ठा से सेवा की है। उन्होंने कहा कि जनता के भरोसे की ताकत से बिहार आज विकास और सम्मान का नया आयाम स्थापित कर रहा है और इसके लिए वे जनता के प्रति आभार व्यक्त करते हैं।

उन्होंने आगे कहा कि संसदीय जीवन की शुरुआत से ही उनके मन में एक इच्छा रही है कि वे बिहार विधानमंडल के दोनों सदनों के साथ संसद के भी दोनों सदनों के सदस्य बनें। इसी क्रम में इस बार होने वाले चुनाव में वे राज्यसभा का सदस्य बनने की इच्छा रखते हैं। नीतीश कुमार ने यह भी भरोसा दिलाया कि नई सरकार बनने के बाद भी वे बिहार के विकास के लिए अपना सहयोग और मार्गदर्शन देते रहेंगे।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि नीतीश कुमार का राज्यसभा जाना बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव (Nitish Kumar Resigns) ला सकता है। वर्ष 2005 के बाद से बिहार की राजनीति काफी हद तक नीतीश कुमार के इर्द-गिर्द ही घूमती रही है। हाल के समय में उनकी सेहत को लेकर भी सवाल उठते रहे हैं और इसी वजह से वर्ष 2025 के विधानसभा चुनाव के बाद उन्होंने गृह विभाग अपने पास नहीं रखा था।

अब माना जा रहा है कि वे धीरे-धीरे राज्य की कमान अगली पीढ़ी को सौंपने की तैयारी में हैं। इस बीच बिहार में नए मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं। राजनीतिक गलियारों में यह संभावना जताई जा रही है कि नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद पहली बार बीजेपी का मुख्यमंत्री बन सकता है।

https://youtu.be/jkphJN_HlQY

साथ ही यह चर्चा भी है कि नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सक्रिय राजनीति (Nitish Kumar Resigns) में लाया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें बिहार विधान परिषद भेजा जा सकता है और आगे चलकर राज्य सरकार में बड़ी जिम्मेदारी भी दी जा सकती है। हालांकि इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

Related Articles

Back to top button