छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ी फिल्म ‘भूलन द मेज को मिला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार


Bhulan the maze : सीएम बघेल ने फिल्म निर्माण टीम को दी बधाई

रायपुर/नवप्रदेश। bhulan the maze : छत्तीसगढ़ी फिल्मकार मनोज वर्मा द्वारा निर्मित और निर्देशित छत्तीसगढ़ी फिल्म ‘भूलन द मेजÓ को क्षेत्रीय फिल्म केटेगरी में बेस्ट फिल्म का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने फिल्म को पुरस्कार मिलने पर वर्मा तथा फिल्म निर्माण से जुड़ी पूरी टीम को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने लेखक संजीव बख्शी को भी बधाई दी है, जिनके उपन्यास ‘भूलन-कांदाÓ पर यह फिल्म आधारित है।

बघेल ने कहा है कि यह छत्तीसगढ़ के लिए एक और गौरवपूर्ण उपलब्धि है। इस उपलब्धि से छत्तीसगढ़ी साहित्य, कला और फिल्म निर्माण से जुड़ी प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर नयी पहचान मिली है।

Related Articles

Back to top button