देश

बड़ी खबर : केन्द्र सरकार ने बदला अपना फैसला, 13 देशों में फैला Omicron Variant..

नई दिल्ली। omicron variant: कोरोना की रफ्तार कम होने के बाद कोरोना के नए वेरिएंट ने दुनिया भर में कोहराम मचा दिया है। ये नया वेरिएंट द. अफ्रीका में पाया गया है जिसका नाम ओमैक्रॉन है जो अब तक 13 देशों में फैल गया है। इसे देखते हुए केन्द्र सरकार ने फैसला किया है कि अभी अंतराष्ट्रीय उड़ाने शुरू नहीं करेगा।

डब्ल्यूएचओ ने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा था कि इस नए वेरिएंट ( omicron variant ) से घातक स्थिति निर्मित हो सकती है। यह वेरिएंट डेल्टा संस्करण से भी ज्यादा तेजी से फैलता है। इसलिए देशों को कड़े प्रतिबंध लगाने की आवश्यकता है। इसी के साथ लोगों को ध्यान रखना होगा कि वह भीड़-भाड़ वाले जगह में जाने से बचे।

Image

नए वेरिएंट को देखते हुए कई देशों ने अपनी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर प्रतिबंध लगा दिया है इसी के साथ आज नागरिक उड्यन मंत्राल ने 15 दिसंबर को भारत से आने जाने वाली अंतराराष्ट्रीय उड़ानों पर लगा प्रतिबंध हटा दिया था अब उसी को बदलते हुए पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। नए वेरिएंट की स्थिति की समीक्षा के बाद कोर्ई फैसला किया जाएगा।

14 देशों को बाहर किया जाना था

सूत्रों के मुताबिक दिसंबर के तीसरे हफ्ते से भारत को 14 प्रतिबंधित देशों को छोड़कर नियमित अंतरराष्ट्रीय उड़ानें फिर से शुरू करनी थीं। लेकिन अब फैसला टाल दिया गया है। मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक 14 देशों की फ्लाइट्स पर रोक लगाई जानी थी. इनमें ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, नीदरलैंड, फिनलैंड, दक्षिण अफ्रीका, ब्राजील, चीन, मॉरीशस, सिंगापुर, बांग्लादेश, बोत्सवाना, जिम्बाब्वे और न्यूजीलैंड शामिल हैं।

वेरिएंट कितना खतरनाक है?

दक्षिण अफ्रीका में कोरोना के एक नए संस्करण का मिला है। ओमैक्रॉन संस्करण अब दुनिया भर के 22 देशों में पहुंच गया है। दक्षिण अफ्रीका के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा है कि कोरोना का यह नया वेरिएंट अधिक घातक और संक्रामक है। यह अब तक के डेल्टा वेरिएंट से काफी अलग है। इसमें 30 से अधिक उत्परिवर्तन हैं। साथ ही, ओमीक्रॉन अन्य वेरिएंट की तुलना में तेजी से ट्रांसमिट कर रहा है।

Related Articles

Back to top button