शहर

स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल विधायकों के साथ पद्मविभूषण तीजन से मिले

दुर्ग। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रतिनिधि के रूप में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, पंडवानी की लोक गायिका पद्मविभूषण तीजन बाई की हालत जानने आज उनके निवास गांव गनियारी (विकासखंड पाटन, जिला दुर्ग) पहुंचे। उन्होंने पद्मविभूषण तीजन बाई और उनके परिजनों से मुलाकात कर हाल-चाल पूछा और स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।

मंत्री जायसवाल ने मुख्यमंत्री साय के तरफ से 5 लाख की आर्थिक सहायता राशि का चेक तीजन बाई को प्रदान किया। साथ ही शासन स्तर से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की बाते कही। साथ ही तीजन बाई को शॉल और श्रीफल भेंट कर सम्मान किया।

इस दौरान विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा, ललित चंद्राकर व गजेंद्र यादव भी मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button