छत्तीसगढ़

PM Modi Vishnudev Sai Meeting : PM मोदी की आत्मीयता ने छू लिया दिल…नीति आयोग की बैठक में छत्तीसगढ़ को मिली खास सराहना…

नई दिल्ली/रायपुर, 24 मई| PM Modi Vishnudev Sai Meeting : नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल बैठक में उस वक्त एक आत्मीय दृश्य सामने आया जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का हाथ थामते हुए मुस्कराकर कहा – “छत्तीसगढ़ की बात अभी बाकी है।” इस एक वाक्य ने सबका ध्यान खींचा और प्रधानमंत्री की आत्मीयता, विश्वास और राज्य के प्रति विशेष लगाव को उजागर किया।

https://navpradesh.com/pf-interest-update-latest/

बदलते बस्तर की बात प्रधानमंत्री ने भी मानी

बैठक के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने छत्तीसगढ़ के आदिवासी अंचलों में हो रहे बदलावों की सराहना करते हुए कहा कि बस्तर अब संघर्ष नहीं, संभावना का प्रतीक बन चुका (PM Modi Vishnudev Sai Meeting)है। मुख्यमंत्री साय ने बताया कि कैसे कभी गोलियों की गूंज वाला बस्तर, आज स्टार्टअप्स, तकनीक और शिक्षा की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

विकास के नए प्रतीक:

नवा रायपुर में सेमीकंडक्टर यूनिट और AI डेटा सेंटर

लिथियम ब्लॉक्स की नीलामी

‘आत्मनिर्भर बस्तर’ मिशन की सफलता

आदिवासी क्षेत्रों में औद्योगिक निवेश और डिजिटल पहुंच

https://www.youtube.com/watch?v=njXul4uL9DU

PM मोदी की सहज प्रतिक्रिया, एक बड़े संकेत के रूप में

यह संवाद कोई औपचारिक बयान नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री की ओर से एक साफ संकेत था कि केंद्र सरकार छत्तीसगढ़ के विकास प्रयासों को न केवल देख रही है, बल्कि उन्हें सराह भी रही (PM Modi Vishnudev Sai Meeting)है। नीति आयोग की इस उच्चस्तरीय बैठक में जहाँ सभी राज्यों ने अपने मॉडल पेश किए, वहीं छत्तीसगढ़ की प्रस्तुति ने प्रधानमंत्री की विशेष रुचि अर्जित की।

छत्तीसगढ़: अब उभरता नहीं, निर्णायक राज्य

वर्तमान में छत्तीसगढ़ केवल विकासशील राज्य नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की दिशा में निर्णायक भूमिका निभाने वाला राज्य बन रहा है। यह घटना सिर्फ एक राजनैतिक शिष्टाचार नहीं (PM Modi Vishnudev Sai Meeting)थी, बल्कि यह छत्तीसगढ़ के बढ़ते राष्ट्रीय महत्व का प्रमाण भी थी।

Related Articles

Back to top button