देश

LokSabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे वरुण गांधी, मां के लिए करेंगे प्रचार-प्रसार

नई दिल्ली। LokSabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 नहीं लड़ेंगे वरूण गांधी। वरूण गांधी की टीम ने बुधवार को इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि इस बार वरूण गांधी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। वरूण अपनी मां मेनका गांधी के लिए प्रचार प्रसार करेंगे।

वहीं उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने कहा कि इस बार वरूण गांधी को पार्टी ने चुनाव लडऩे का अवसर नहीं दिया है। लेकिन वे भाजपा के साथ ही रहेंगे। पार्टी नेतृत्व ने वरूण गांधी के लिए कुछ बेहतर ही सोचा होगा।

ज्ञात हो कि वरूण गांधी ने पीलीभीत से नामांकन पत्र भी खरीदा था। राजनीतिक गलियारों में चर्चा थी कि वरूण गांधी भाजपा से बागवत कर निर्दलीय चुनाव लड़ सकते हैं। लेकिन अब वरूण की टीम ने इन सभी अटकलों पर विराम लगा दिया।

Related Articles

Back to top button