Chhattisgarh Road Accident : जशपुर में भीषण सड़क हादसा, यात्री बस पलटी, 6 लोगों की मौत, कई घायल

छत्तीसगढ़ के Jashpur district में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा (Chhattisgarh Road Accident) हो गया। करडेगा से कुनकुरी आ रही एक यात्री बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 6 यात्रियों की मौत हो गई, जिनमें एक बच्चा भी शामिल बताया जा रहा है। वहीं 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
जानकारी के अनुसार यह बस अनमोल बस एजेंसी की बताई जा रही है। दुर्घटना करडेगा चौकी क्षेत्र के गोड़ाअंबा के पास हुई। हादसे के समय बस में दो दर्जन से अधिक यात्री सवार थे।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच (Chhattisgarh Road Accident) गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाने में मदद की। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को इलाज के लिए Kunkuri के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। एम्बुलेंस के जरिए घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया और पूरे क्षेत्र में राहत कार्य तेज कर दिया गया।
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की ओर से भी घायलों के बेहतर इलाज के लिए तत्काल निर्देश (Chhattisgarh Road Accident) जारी किए गए हैं। फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।



