छत्तीसगढ़

Raipur Liquor Sales Holi : होली के रंग में डूबा रायपुर, 4 दिनों में 58 करोड़ से ज्यादा की शराब बिक्री; तीसरे दिन टूटा सबसे बड़ा रिकॉर्ड

रंगों के त्योहार होली पर राजधानी रायपुर में इस बार जाम भी खूब छलके। होली के मौके पर जिले में शराब बिक्री ने नया रिकॉर्ड (Raipur Liquor Sales Holi) बना दिया। सिर्फ चार दिनों के भीतर मदिरा दुकानों से 58 करोड़ 10 लाख 33 हजार 200 रुपए की शराब बिक गई, जिससे राज्य सरकार को भारी राजस्व प्राप्त हुआ।

https://www.youtube.com/watch?v=aKnGMgMFsOA

आंकड़ों के मुताबिक इस साल की बिक्री ने पिछले साल का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। वर्ष 2025 में होली के दौरान चार दिनों में करीब 57 करोड़ 19 लाख रुपए की शराब बिकी थी, जबकि इस बार बिक्री एक करोड़ रुपए से ज्यादा बढ़कर नया आंकड़ा पार कर गई।

तीसरे दिन हुई सबसे ज्यादा बिक्री

होली के आसपास के दिनों में शराब दुकानों पर सबसे ज्यादा भीड़ 3 मार्च को देखने (Raipur Liquor Sales Holi) को मिली। इस दिन जिले में करीब 21 करोड़ 73 लाख 18 हजार 920 रुपए की शराब की बिक्री दर्ज की गई, जो इन चार दिनों में सबसे ज्यादा रही।

अन्य दिनों की बिक्री इस प्रकार रही –

1 मार्च 2026: 12 करोड़ 11 लाख 28 हजार 110 रुपए

2 मार्च 2026: 15 करोड़ 94 लाख 4 हजार 40 रुपए

3 मार्च 2026: 21 करोड़ 73 लाख 18 हजार 920 रुपए

5 मार्च 2026: 8 करोड़ 31 लाख 82 हजार 130 रुपए

इन चार दिनों को मिलाकर कुल बिक्री 58 करोड़ 10 लाख 33 हजार 200 रुपए तक पहुंच गई।

शराब दुकानों में उमड़ी भारी भीड़

त्योहार के दौरान रायपुर जिले की शराब दुकानों में लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली। जानकारी के अनुसार जिले में फिलहाल 78 देशी और विदेशी शराब की दुकानें संचालित हो रही हैं। होली जैसे बड़े त्योहारों पर इन दुकानों में बिक्री सामान्य दिनों की तुलना में काफी बढ़ जाती है।

https://www.youtube.com/watch?v=aKnGMgMFsOA

नए साल पर भी टूटा था रिकॉर्ड

राज्य में शराब बिक्री का आंकड़ा केवल होली तक ही सीमित नहीं रहा। नए साल के मौके पर भी लोगों ने जमकर शराब खरीदी थी। वर्ष 2026 के स्वागत के दौरान 31 दिसंबर को करीब 53 करोड़ और 1 जनवरी को लगभग 49 करोड़ रुपए की शराब बिकी थी। इस तरह दो दिनों में बिक्री का आंकड़ा 102 करोड़ रुपए के पार (Raipur Liquor Sales Holi) पहुंच गया था।

त्योहारों के दौरान शराब बिक्री में लगातार हो रही बढ़ोतरी से राज्य सरकार को राजस्व के रूप में अच्छा फायदा मिल रहा है। वहीं यह भी साफ हो गया है कि बड़े त्योहारों के मौके पर शराब की मांग तेजी से बढ़ जाती है।

Related Articles

Back to top button