छत्तीसगढ़

Spa Extortion Case : एक वीडियो ने मचा दिया हड़कंप, स्पा संचालक के आरोपों के बाद एएसपी पर जांच की आंच

स्पा संचालन से जुड़े एक व्यवसायी ने तत्कालीन पदस्थ एडिशनल एसपी राजेंद्र जायसवाल को लेकर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस महानिरीक्षक को लिखित (Spa Extortion Case) शिकायत सौंपी है। शिकायत के साथ एक वीडियो और व्हाट्सएप कॉल से जुड़े स्क्रीनशॉट भी संलग्न किए गए हैं। आरोप है कि स्थानीय स्तर पर कुछ पुलिसकर्मियों के माध्यम से हर माह दबाव बनाया जाता था, और रकम न देने पर बार-बार जांच व कार्रवाई की धमकी दी जाती थी।

https://youtu.be/Q4JpTYnIrkM

शिकायतकर्ता के अनुसार उसका स्पा केंद्र सभी नियमों के तहत संचालित किया जा रहा था, कर्मचारियों और ग्राहकों का पूरा रिकॉर्ड रखा जाता था, इसके बावजूद बार-बार चेकिंग के नाम पर मानसिक दबाव बनाया गया। आरोप है कि इस प्रक्रिया से व्यवसाय की छवि को नुकसान पहुंचा और ग्राहकों के सामने अनावश्यक स्थिति पैदा की गई।

वीडियो ने बढ़ाई मामले की गंभीरता

शिकायत के साथ सौंपे गए वीडियो में एक अधिकारी और स्पा संचालक के बीच हुई बातचीत दिखाई देती है, जिसमें ‘कमिटमेंट’, ‘सिस्टम’ और ‘रेड’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल सुनाई (Spa Extortion Case) देता है। यही वीडियो अब पूरे मामले का केंद्र बन गया है, हालांकि लिखित शिकायत में सीधे किसी अधिकारी के नाम पर पैसे लेने की बात दर्ज नहीं की गई है।

Spa Extortion Case
Spa Extortion Case

ट्रांसफर के बाद बढ़ा विवाद

स्पा संचालक का दावा है कि संबंधित अधिकारी के स्थानांतरण के बाद भी स्थानीय स्तर पर कार्रवाई जारी रही। एक तारीख को स्पा केंद्र में छापा मारा गया, प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई और परिजनों को रातभर थाने में रखा गया। इस घटनाक्रम के बाद मामला और तूल पकड़ गया।

https://youtu.be/WF_iCi_-HQM

आईजी ने दिए जांच के निर्देश

मामले को गंभीर मानते हुए पुलिस महानिरीक्षक ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को निर्देश (Spa Extortion Case) दिए हैं कि वायरल वीडियो, शिकायत पत्र और संलग्न दस्तावेजों के आधार पर निष्पक्ष जांच कर तय समय में रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। जांच पूरी होने तक सभी पहलुओं की पड़ताल किए जाने की बात कही गई है।

Related Articles

Back to top button