मनोरंजन

नही रहें रामायण के ‘रावण’, दशहरे से पहले ही त्यागा शरीर

मुंबई। रामानंद सागर निर्देशित लोकप्र‍िय सीर‍ियल रामायण में “रावण” की भूमिका में अपनी अमिट छाप छोड़ने वाले अभिनेता अरव‍िंद त्रिवेदी (Arvind Trivedi) का 82 साल के उम्र में निधन हो गया।

अरव‍िंद त्रिवेदी बीते तीन सालों से काफी बीमार थे और उनके कई अंग काम करना बंद कर दिया था। मंगलवार रात 10 बजे उन्हें सीवियर हार्ट अटैक आया और उनका निधन हो गया। कांदिवली स्थित अपने घर में ही उन्होंने अंतिम सांस ली। त्रिवेदी की मौत की पुष्ट‍ि उनके भतीजे कौस्तुभ त्रिवेदी ने की। उनका अंतिम संस्कार बुधवार सुबह मुंबई में होगा।

'Ravana' of Ramayana is no more, his body left before Dussehra
Arvind Trivedi

फिल्मों और धारावाहिकों में किया अभिनय

अरव‍िंद त्रिवेदी का जन्म मध्य प्रदेश के उज्जैन शहर में हुआ था। उन्होंने गुजराती रंगमंच से अपने कर‍ियर की शुरुआत की थी। गुजराती सिनेमा में करीब 40 वर्षों तक उनका योगदान रहा। अरविंद त्रिवेदी (Arvind Trivedi) को रामानंद सागर निर्देशित रामायण टीवी सीरियल में रावण की भूमिका निभाने के लिए सबसे ज्यादा याद किया जाता है। उन्होंने ‘रामायण’ के अलावा टीवी के एक और पॉपुलर शो ‘विक्रम और बेताल’ में भी अपनी अदाकारी दिखाई थी। उन्होंने हिंदी और गुजराती सहित करीब 300 फिल्मों में भी काम किया। दिवंगत अभिनेता ने कई सामाजिक और पौराणिक फिल्मों में भी अभिनय किया था।

'Ravana' of Ramayana is no more, his body left before Dussehra
Arvind Trivedi

फिल्म के बाद राजनीति भी

अभ‍िनय के अलावा राजनीति के मैदान में भी अरव‍िंंद त्रिवेदी (Arvind Trivedi) ने अपनी किस्मत आजमाई थी। अरविंद त्रिवेदी 1991 से 1996 तक संसद सदस्य रहे। उन्हें साबरकांठा निर्वाचन क्षेत्र से चुना गया था। साथ ही सेंसर बोर्ड फॉर फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) के अध्यक्ष पद से फिल्म निर्माता विजय आनंद के इस्तीफे के बाद अरविंद त्रिवेदी इसके कार्यकारी अध्यक्ष बनाये गए थे।

रावण के निधन पर शोक

अरव‍िंद त्रिवेदी के निधन पर फिल्म स्टार सहित प्रधानमंत्री मोदी और अन्य मंत्रियों ने भी शोक जताया है। पीएम मोदी ने ट्वीट करते हु लिखा- “हमने श्री अरविंद त्रिवेदी को खो दिया है, जो न केवल एक असाधारण अभिनेता थे बल्कि जनसेवा के प्रति भी जुनूनी थे। भारतीयों की पीढ़ियों के लिए, उन्हें रामायण टीवी धारावाहिक में उनके काम के लिए याद किया जाएगा। दोनों अभिनेताओं के परिवारों और प्रशंसकों के प्रति संवेदना। ॐ शांति।”

https://twitter.com/narendramodi/status/1445603672461758465

रामायण के राम अरुण गोव‍िल ने ट्वीट करते हुए लिखा – ‘आध्यात्मिक रूप से रामावतार का कारण और सांसारिक रूप से एक बहुत ही नेक, धार्मिक, सरल स्वभावी इंसान और मेरे अतिप्रिय मित्र अरविंद त्रिवेदी जी को आज मानव समाज ने खो दिया. नि:संदेह वे सीधे परमधाम जाएंगे और भगवान श्रीराम का सानिध्य पाएंगे.’

https://twitter.com/sambitswaraj/status/1445581848680165378

Related Articles

Back to top button