जॉब्स

RRB NTPC 2025 : स्नातक स्तर के फॉर्म की अंतिम तिथि बढ़ी, उम्मीदवारों को अब 27 नवंबर तक मौका

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRBs) ने आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल भर्ती (RRB NTPC 2025) के इच्छुक अभ्यर्थियों को बड़ी राहत देते हुए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। पहले यह अंतिम तिथि 20 नवंबर 2025 निर्धारित थी, जिसे अब बढ़ाकर 27 नवंबर 2025 कर दिया गया है। इसके साथ ही फीस भुगतान, संशोधन विंडो और स्क्राइब विवरण जमा करने की तिथियों में भी बदलाव किया गया है। RRBs ने स्पष्ट किया है कि यह परिवर्तन केवल समय-सारणी से जुड़ा है। भर्ती प्रक्रिया और नियम 21 अक्टूबर 2025 की मूल अधिसूचना के अनुरूप ही रहेंगे।

https://youtu.be/fHauzjYzxHs

नई संशोधित तिथियाँ (RRB NTPC 2025)

प्रक्रियापूर्व निर्धारित तिथिनई अंतिम तिथि
ऑनलाइन आवेदन20 नवंबर 202527 नवंबर 2025
फीस भुगतान22 नवंबर 202529 नवंबर 2025
संशोधन विंडो23 नवंबर – 2 दिसंबर30 नवंबर – 9 दिसंबर 2025
स्क्राइब विवरण जमा3 – 7 दिसंबर10 – 14 दिसंबर 2025
आयु सीमा गणना1 जनवरी 20261 जनवरी 2026 (अपरिवर्तित)
शैक्षणिक योग्यता की वैधता20 नवंबर 202527 नवंबर 2025
कुल पद और पात्रता मानदंड

इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 5,810 पदों पर नियुक्ति होगी। प्रमुख पद इस प्रकार हैं:

चीफ कमर्शियल कम टिकट सुपरवाइजर

स्टेशन मास्टर

गुड्स ट्रेन मैनेजर

जूनियर अकाउंटेंट असिस्टेंट-कम-टाइपिस्ट

सीनियर क्लर्क-कम-टाइपिस्ट

ट्रैफिक असिस्टेंट

इन पदों के लिए पे लेवल 4 से 6 निर्धारित है।

आयु सीमा

न्यूनतम: 18 वर्ष

अधिकतम: 33 वर्ष (1 जनवरी 2026 तक)
आरक्षित श्रेणियों को नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी।

आवेदन शुल्क

श्रेणी शुल्क
सामान्य, OBC, EWS 500 रुपये
SC, ST, PWD, ESM, महिला 250 रुपये
चयन प्रक्रिया

भर्ती प्रक्रिया में निम्न चरण शामिल होंगे—

CBT-I

CBT-II

कंप्यूटर आधारित एपटिट्यूड टेस्ट (निर्दिष्ट पदों के लिए)

टाइपिंग स्किल टेस्ट

दस्तावेज सत्यापन

चिकित्सीय परीक्षण

https://youtu.be/n406wvRiF78

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाएं।

“RRB NTPC Graduate Level CEN 06/2025” लिंक पर क्लिक करें।

पर्सनल और शैक्षणिक जानकारी भरें।

आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।

निर्धारित शुल्क जमा कर फॉर्म सबमिट करें।

Related Articles

Back to top button