छत्तीसगढ़स्वास्थ्य

Primary Health Center Chhattisgarh : 12 नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को हरी झंडी, 144 पद स्वीकृत

राज्य सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं के विकेंद्रीकरण की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए प्रदेश के विभिन्न ग्रामीण और आदिवासी अंचलों में 12 नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्थापित करने की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है।

इस निर्णय से उन क्षेत्रों को सीधा लाभ मिलेगा, जहां अब तक नागरिकों को प्राथमिक उपचार के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी। सरकार का यह कदम ग्रामीण जनसंख्या के लिए सुलभ और समयबद्ध चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित करने की मंशा को दर्शाता है।

https://youtu.be/F9poNQALsdo

वित्तीय वर्ष 2024-25 के मुख्य बजट में घोषित इस योजना के तहत स्वास्थ्य विभाग ने अब औपचारिक आदेश जारी कर दिए हैं। इसके अंतर्गत प्रत्येक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (Primary Health Center Chhattisgarh) के लिए 12-12 पदों सहित कुल 144 नवीन पदों को स्वीकृति दी गई है, जिससे इन केंद्रों का संचालन प्रभावी ढंग से किया जा सके।

स्वीकृत आदेश के अनुसार नगर निगम चिरमिरी क्षेत्र के कोरिया कॉलरी, खड़गवां जनपद के ग्राम पंचायत जरौंधा, कोंडागांव विकासखंड के गोलावंड, बैकुंठपुर विकासखंड के मुरमा, कोरिया जिले के सकरिया, राजपुर विकासखंड के सेवारी, दरभा विकासखंड के पोड़ागुड़ा और चिंतापुर, दुलदुला विकासखंड के करडेगा, फरसाबहार विकासखंड के पेटामारा (अकीरा) और गंझियाडीह तथा कुनकुरी विकासखंड के केराडीह में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (Primary Health Center Chhattisgarh) की स्थापना की जाएगी।

इन स्वास्थ्य केंद्रों में एक चिकित्सा अधिकारी के साथ ग्रामीण चिकित्सा सहायक, फार्मासिस्ट ग्रेड-2, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता, तीन स्टाफ नर्स, लैब टेक्नीशियन, सहायक ग्रेड-3, वार्ड बॉय एवं दो आया की नियुक्ति की जाएगी। इससे प्राथमिक उपचार के साथ-साथ प्रसव पूर्व एवं पश्चात देखभाल, टीकाकरण, सामान्य बीमारियों का इलाज और प्राथमिक जांच सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होंगी।

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (Primary Health Center Chhattisgarh) खुलने से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं का दबाव जिला अस्पतालों से कम होगा। समय पर इलाज मिलने से गंभीर बीमारियों की पहचान शुरुआती चरण में ही संभव हो सकेगी, जिससे जनस्वास्थ्य की स्थिति में व्यापक सुधार आएगा।

https://youtu.be/E6RHLDKT86I

उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में राज्य सरकार स्वास्थ्य अधोसंरचना को लगातार मजबूत कर रही है। इन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (Primary Health Center Chhattisgarh) के माध्यम से सरकार की मंशा है कि अंतिम व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधा पहुंचे।

स्वास्थ्य विभाग ने यह भी संकेत दिए हैं कि आने वाले समय में जनसंख्या और भौगोलिक आवश्यकता के अनुसार और भी स्वास्थ्य केंद्रों को मंजूरी दी जा सकती है, ताकि प्रदेश में कोई भी क्षेत्र स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित न रहे।

Related Articles

Back to top button