छत्तीसगढ़शहर

Accident BREAKING: मजदूरों से भरी पिकअप वाहन पेड़ से टकरायी 4 महिलाओं की मौत, एक दर्जन से अधिक घायल

राजनांदगांव। Accident: राजनांदगांव जिले के डोंगरगांव में मजदूरों से भरी तेज रफ्तार पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पेड़ से टकरा जाने की वजह से 04 महिलाओं की मौत हो गई। वहीं करीब 1 दर्जन से अधिक लोगों हादसें में घायल हो गए है।

रोड पर सड़क हादसे में 4 महिलाओं की मौत हो गई। करीब डेढ़ दर्जन मजदूर घायल हो गए। दरअसल एबीसस कंपनी का पिकअप वाहन पेड़ से टकरा जाने की वजह से बड़ा हादसा हुआ है। वाहन में करीब 20 से 22 लोग सवार थे।

मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार देर शाम एबीस कंपनी की फैक्ट्री में काम करके देर शाम मजदूर पिकअप वाहन से घर लौट रहे थे तभी वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा (Accident) गई। बताया जा रहा है कि पिकअप में करीब दो दर्जन लोग सवार थे। हादसा इतना भयानक था कि मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई,व एक को अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।

वहीं कई मजदूर घायल हो गए। घायलों को डोंगरगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है। जो गंभीर घायल है,उन्हें शासकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। मरने वाली सभी 4 महिलाए रातापायली की रहने वाली है। जिसमें सरोज बाई 50 वर्ष,शिवकुमारी साहू 40 वर्ष ,जैन्त्री बाई 40 वर्ष और सुमित्रा ठाकुर 55 वर्ष शामिल है।

Related Articles

Back to top button