दुनिया

Donald Trump Iran Warning : होर्मुज खोलो वरना अंजाम भुगतो…ट्रंप की ईरान को सीधी चेतावनी से बढ़ा तनाव

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर एक बार फिर सख्त रुख (Donald Trump Iran Warning) अपनाया है। जारी तनाव के बीच उन्होंने साफ शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि यदि ईरान समझौते की दिशा में आगे नहीं बढ़ता और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को वैश्विक व्यापार के लिए नहीं खोलता, तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

सोशल मीडिया पर दी खुली धमकी (Donald Trump Iran Warning)

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करते हुए ईरान पर दबाव (Donald Trump Iran Warning) बढ़ाया। उन्होंने कहा कि अमेरिका शांति और समझौते का रास्ता चाहता है, लेकिन अगर ईरान ने सहयोग नहीं किया, तो कार्रवाई से पीछे नहीं हटेगा।

वैश्विक चिंता बढ़ी

पिछले एक महीने से जारी तनाव ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता बढ़ा दी है। खासकर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज जैसे अहम समुद्री मार्ग पर असर पड़ने से वैश्विक व्यापार और तेल आपूर्ति पर खतरा मंडरा रहा है।

समझौते के संकेत, लेकिन दबाव भी जारी

एक ओर अमेरिका बातचीत की बात (Donald Trump Iran Warning) कर रहा है, वहीं दूसरी ओर सख्त बयानबाजी के जरिए ईरान पर दबाव बनाने की रणनीति भी साफ नजर आ रही है। इससे क्षेत्र में हालात और अधिक संवेदनशील हो गए हैं।

Related Articles

Back to top button