छत्तीसगढ़देश

मॉनसून UPDATE: इस साल मानसून ‘सुपरफास्ट’.. IMD ने की भविष्यवाणी- छत्तीसगढ़, MP, महाराष्ट्र, ओडिशा सहित इन राज्यों में होगी…

-मई के पूरे महीने में भारी बारिश हुई! क्या जून में बारिश बंद हो जाएगी?

-मध्य जून तक मानसून जम्मू-कश्मीर पहुंच सकता है!

नई दिल्ली। Monsoon UPDATE: मई के महीने में बारिश ने कई राज्यों में कहर बरपाया है। मानसून अपने नियमित समय से लगभग एक सप्ताह पहले आ गया है। औसत के मुताबिक केरल के द्वार पर खड़ा मानसून इस साल मुंबई-पुणे तक पहुंच गया है। इसी तरह जून महीने के लिए बारिश का पूर्वानुमान आ गया है। इस साल मानसून ने ‘सुपरफास्ट’ रफ्तार पकड़ ली है।

वहीं भारतीय मौसम विभाग ने जून महीने के लिए अपने पूर्वानुमान (Monsoon UPDATE) जारी किए है। जून महीने में औसत से ज़्यादा यानी 108 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान लगाया गया है। जून में औसत बारिश 166.9 मिमी होती है, इस साल यह उससे ज़्यादा होगी।

https://www.youtube.com/watch?v=njXul4uL9DU&t=1s

भारत के दक्षिणी भागों, उत्तर-पश्चिम और पूर्वोत्तर के कुछ हिस्सों में सामान्य से कम बारिश हो सकती है, पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सचिव एम. रविचंद्रन ने कहा मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, ओडिशा में सामान्य से 106 प्रतिशत अधिक बारिश होने की संभावना है।

https://www.youtube.com/watch?v=l5G7nL0Pdfc

वहीं पंजाब, हरियाणा, केरल और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में सामान्य से कम बारिश हो सकती है। हिमाचल प्रदेश, पूर्वोत्तर राज्यों और बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के कुछ हिस्सों में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है। इससे उत्तर-पश्चिम भारत और मध्य और पूर्वी भारत में लू के दिनों की संख्या कम होने की संभावना है। मध्य जून तक मानसून जम्मू-कश्मीर पहुंच सकता है।

https://www.youtube.com/watch?v=nDkCExc9RCw

Related Articles

Back to top button