शहर

Chain Snatching From DSP’s Mother : घर से वॉक पर निकली DSP की मां चेन स्नेचिंग की शिकार

रायपुर/नवप्रदेश। Chain Snatching From DSP’s Mother : रायपुर में DSP की मां से चेन स्नेचिंग की घटना हुई है। शंकर नगर जैसे पॉश इलाके में वॉक पर निकली DSP की मां चेन स्नेचिंग की शिकार हो गई। दो बाइक सवार युवक गले से चेन लूटकर भाग निकले। पीड़ित महिला का नाम आशा शोरी है। शुक्रवार की शाम 6 बजे अपने घर से टहलने के लिए निकली 72 साल की बुजुर्ग महिला आशा कोरी ने थाने में FIR दर्ज कराई है।

किशोर शॉपिंग मॉल के पास पहुंचने के बाद दो बाइक सवारों ने पीछा करते हुए गले से चेन लूट लिया। पुलिस का कहना है मामले में शिकायत होने के बाद लूट का केस दर्ज कर लिया गया है। आसपास सीसीटीवी फुटेज कंगाल कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

आरोपियों ने महिला को मॉर्निंग वॉक में अकेला पाकर वारदात को अंजाम दिया है। एक आरोपी बाइक पर बैठा रहा, तो दूसरे ने उतरकर चेन छीन ली। इसके बाद दोनों मौके से भाग गए। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। राजधानी में नकाबपोश गैंग के लूटपाट करने के बाद चेन लूट की वारदात ने पुलिस के कान खड़े कर दिए हैं। पेशेवर गिरोह के दस्तक देने के बाद शहर में एक बार फिर दहशत का माहौल है।

Related Articles

Back to top button