देश

Death After Holi : होली खेलकर बाथरूम में नहाने गए थे फैक्ट्री मालिक और उसकी पत्नी, 1 घंटे तक बाहर नहीं निकले, दोनों की मौत

गाजियाबाद, नवप्रदेश। गाजियाबाद में फैक्ट्री मालिक और उसकी पत्नी की बाथरूम में मौत हो गई। बुधवार को होली खेलने के बाद दोनों नहाने के लिए बाथरूम में गए थे। दोनों के शव बाथरूम में पड़े मिले।

पुलिस का मानना है कि गैस गीजर से दम घुटने से दोनों की मौत हुई क्योंकि, बाथरूम में वेंटिलेशन नहीं (Death After Holi) था। बाथरूम के अंदर से सिलेंडर और गीजर मिले हैं। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

बाथरूम से बाहर नही निकले तो कांच तोड़कर खोली कुंडी

पुलिस के अनुसार, 40 वर्षीय दीपक गोयल और पत्नी शिल्पी (36 वर्ष) अपने दो बच्चों के साथ कस्बा मुरादनगर की अग्रसेन कॉलोनी फेज-वन में रहते थे। गुरुवार को होली खेलने के बाद शाम करीब 4 बजे वो बाथरूम में नहाने के लिए (Death After Holi) गए। वे जब एक घंटे तक बाहर नहीं निकले और अंदर से कोई आवाज नहीं आई, तो बच्चों ने पड़ोसियों को बताया।

पड़ोसियों ने आकर वेंटिलेशन का कांच तोड़कर कुंडी खोली, तो पति-पत्नी जमीन पर बेसुध पड़े मिले। उन्हें तुरंत यशोदा हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने क्या कहा?

हॉस्पिटल से मुरादनगर थाना पुलिस को इस केस की सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब वो जांच के लिए बाथरूम के अंदर पहुंचे, तो घुटन जैसी महसूस (Death After Holi) हुई।

सिलेंडर और गैस गीजर अंदर ही रखा था। प्रॉपर वेंटिलेशन का कोई इंतजाम नहीं था। वेंटिलेशन के लिए दरवाजे के ऊपर जो कांच लगाया था, वो भी बंद था। ऐसे में आशंका है दम घुटने से दोनों की मौत हुई है।

Related Articles

Back to top button