छत्तीसगढ़राजनीति

CM’s Counterattack Mahadev Satta App : बोले- उलटा चोर कोतवाल को डांटे, हमने साढ़े 400 को अरेस्ट किया, वो 2 को नहीं कर पाए

केंद्र और ED विदेश में बैठे 2 लोगों को गिरफ्तार नहीं कर पा रही, सट्टा भी बंद नहीं कर रही, राजभवन से भी है संबंध फोटो देख चुके हैं

रायपुर/नवप्रदेश। CM’s Counterattack Mahadev Satta App : सीएम भूपेश बघेल ने पलटवार किया है, उन्होंने महादेव एप के कथित सरगना का बीजेपी द्वारा वीडियो जारी करने पर कहा उलटा चोर कोतवाल को डांटे, हमने साढ़े 400 को अरेस्ट किया, वो 2 को भी गिरफ्तार नहीं कर पाए !

सीएम भूपेश ने कहा मैं पहले ही कह चुका हूं कि भाजपा अपने हार के कारण ईडी को सामने करती है। शुभम सोनी के वीडियो पर बोले,17 नवंबर तक ऐसी कहानियां आती रहेंगी, सुनते रहिये, एन्जॉय कीजिए।

मैं पहले भी कह चूका हूं कि भाजपा का विंग है ईडी, दूसरी बात अभी तक सौरभ चंद्राकर और रवि को मुख्य खिलाड़ी मान रहे थे।

नया आदमी आया है जिसका पहला मेल आता है फिर मैसेज आता है। हमने तो महादेव एप के साढ़े 400 लोगों को गिरफ्तार केंद्र सरकार और ED विदेश में बैठे 2 लोगों को गिरफ्तार नहीं कर पा रही।

किसके राजभवन से रिश्ते हैं वो फोटो भी हम देख चुके हैं। महादेव एप को बंद नहीं करते और बीजेपी वालों से संबंध है। लेकिन किसी को भी बैठाकर वीडियो जारी करके मुझपर आरोप लगाना उलटा चोर कोतवाल को डांटे जैसी बात है।

 

Related Articles

Back to top button