छत्तीसगढ़

PC Of CM Vishnu Dev Sai : साय ने कहा- CG की जनता और BJP मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाने संकल्पित

रायपुर/नवप्रदेश। PC Of CM Vishnu Dev Sai : CM विष्णु देव साय ने BJP कार्यालय में प्रेस वार्ता में कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाने संकल्पित है। CM साय ने एन मतदान से 2 दिन पूर्व दावा किया है कि BJP सभी ग्यारह सीटें जीत रही है। उन्होंने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा है कि चुनावो में लगातार कांग्रेस द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गाली देना, गृह मंत्री अमित शाह का वीडियो एडिट करना बताता है कांग्रेस हार मान चुकी है।

बता दें कि छत्तीसगढ़ के लोकसभा चुनाव का आज शाम 5 बजे शोर थम जाएगा। रायपुर के एकात्म परिसर भाजपा कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कांग्रेस और इंडिया गठबंधन को लेकर कहा कि कांग्रेस और इनके गठबंधन ने इस चुनाव प्रचार में नकारात्मकता फैलाई है। विपक्ष की ओर से नकारात्मक भाव फैलाने और बदजुबानी करने की सीमा लांघ दी। विपक्ष की बदजुबानी ने छत्तीसगढ़ की तासीर को शर्मिंदा किया है। जनता को ये अस्वीकार है।

20 मार्च से 5 मई तक 66 बड़ी सभाएं

उन्होंने कहा कि मुझे बतौर CM पहली बार जनता से सीधा जुड़ने का अवसर मिला। 20 मार्च से 5 मई तक 66 बड़ी सभाएं की हैं। कार्यकर्ता सम्मेलन में भी हमने हिस्सा लिया। 11 सीटों पर 11 सम्मेलन हुए।

106 से ज्यादा बार जनता से मुखातिब हुए

24 बड़ी सामाजिक बैठकों में शामिल हुए। 45 दिन में 106 से ज्यादा बार जनता से मुखातिब होने का अवसर मिला। इस प्रचार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्र से बड़े राष्ट्रीय नेताओं की सभा छत्तीसगढ़ में हुई। भाजपा के पक्ष में वातावरण बना है।

सब काम सांय-सांय हुआ है

विष्णुदेव ने कहा कि हमने तो सरकार बनते ही सारे काम सांय-सांय किया है। हमको तो देखते ही लोग कहते हैं सांय-सांय। भाजपा की सरकार जनता के सभी काम तेजी से कर रही है। आगे भी करेगी। जनता को भाजपा की सरकार पर भरोसा है।

https://twitter.com/JPNadda/status/1787061869628342392

Related Articles

Back to top button