छत्तीसगढ़जॉब्स

Agniveer Recruitment 2026 : अग्निवीर भर्ती के लिए 1 अप्रैल आखिरी तारीख

भारतीय थल सेना में अग्निवीर भर्ती 2026 के तहत युवाओं के लिए आवेदन की प्रक्रिया (Agniveer recruitment 2026) जारी है और इसकी अंतिम तारीख 1 अप्रैल तय की गई है। जिला प्रशासन ने पात्र युवाओं से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाकर सेना में शामिल होने के लिए आवेदन करें।

कई पदों पर भर्ती, महिलाओं के लिए भी अवसर (Agniveer recruitment 2026)

इस भर्ती के तहत पुरुष अभ्यर्थी जनरल ड्यूटी, तकनीकी, क्लर्क, स्टोरकीपर और ट्रेडमैन जैसे पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। वहीं महिला उम्मीदवारों के लिए सेना पुलिस के साथ नर्सिंग असिस्टेंट, नर्सिंग असिस्टेंट वेट और सिपाही फार्मा के पदों पर भी अवसर उपलब्ध हैं।

आयु सीमा और आवेदन शुल्क तय

अभ्यर्थियों की आयु 17.5 वर्ष से 22 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है। आवेदन शुल्क 250 रुपये रखा गया है, जिसे ऑनलाइन माध्यम से जमा करना होगा।

ऑनलाइन परीक्षा जून में संभावित

भर्ती प्रक्रिया के तहत कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) 1 जून से 10 जून 2026 के बीच आयोजित (Agniveer recruitment 2026) होने की संभावना है। यह परीक्षा चयन प्रक्रिया का अहम चरण होगी।

ऑनलाइन करें आवेदन, यहां मिलेगी जानकारी

इच्छुक उम्मीदवार भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। साथ ही अधिक जानकारी के लिए सेना भर्ती कार्यालय नवा रायपुर और जिला रोजगार कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।

युवाओं से कलेक्टर की अपील

कलेक्टर ने जिले के युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में आवेदन करने और सेना में शामिल होकर देश सेवा करने (Agniveer recruitment 2026) का आह्वान किया है।

Related Articles

Back to top button