देशशिक्षा

CBSE 10th-12th Board Exam Breaking : एग्‍जाम का शेड्यूल जारी, 15 फरवरी से 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा

नवप्रदेश डेस्क। CBSE 10th-12th Board Exam Breaking : CBSE एग्‍जाम्स 15 फरवरी से शुरू होंगे। बोर्ड ने 10वीं-12वीं के एग्‍जाम का शेड्यूल जारी किया है। CBSE ने आज सब्‍जेक्‍ट वाइस डेटशीट जारी किया। साल 2024 में होने वाले 10वीं और 12वीं बोर्ड एग्जाम की डेटशीट जारी कर दी है।

10वीं और 12वीं के बोर्ड एग्जाम 15 फरवरी से शुरू होंगे। 10वीं के पेपर 13 मार्च को खत्‍म होंगे और 12वीं के पेपर 2 अप्रैल को खत्‍म होंगे। 10वीं के बोर्ड एग्जाम में हर सब्जेक्ट का पेपर टोटल 80 मार्क्स का होगा। बचे हुए 20 मार्क्स की ग्रेडिंग पीरियॉडिक टेस्ट्स, असाइनमेंट और स्किल बेस्ड एक्टिविटी या प्रोजेक्ट वर्क से दिए जाएंगे।

10वीं के बोर्ड एग्जाम में 40% सवाल MCQ टाइप होंगे, 20% सिचुएशन बेस्ड सवाल होंगे और 40% सवाल शॉर्ट् या लॉन्ग आंसर टाइप होंगे। सभी सवाल तीन घंटे में हल करने होंगे।

12वीं बोर्ड एग्जाम में अकाउंटेंसी, बिजनेस स्टडीज और इकोनॉमिक्स के पेपर 80 मार्क्स के होंगे, 20 मार्क्स इंटरनल टेस्ट के बेसिस पर मिलेंगे। फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी का पेपर 70 मार्क्स का होगा और 30 नंबर का प्रैक्टिकल एग्जाम होगा।

बाकी सभी सब्जेक्ट्स का पेपर 80 मार्क्स का ही होगा और 20 मार्क्स प्रोजेक्ट/असाइनमेंट के आधार पर दिए जाएंगे। सभी सवाल तीन घंटे में हल करने होंगे।

1 जनवरी से 15 फरवरी के बीच होंगे प्रैक्टिकल एग्जाम

बोर्ड एग्जाम से पहले होने वाले प्रैक्टिकल एग्जाम की डेट पहले ही रिलीज कर दी गई थीं। 10वीं और 12वीं दोनों ही क्लासेज के प्रैक्टिकल एग्जाम 1 जनवरी से 15 फरवरी 2024 के बीच होने हैं।

इस साल जुलाई 2023 में ही CBSE ने नोटिफिकेशन जारी कर बता दिया था कि इस साल 10वीं-12वीं के बोर्ड एग्जाम करीब 55 दिनों तक चलेंगे। एग्जाम 15 फरवरी, 2024 को शुरू होंगे और 10 अप्रैल, 2024 तक चलेंगे।

Related Articles

Back to top button