शहर

Mobile Robbers Arrested : ई रिक्शा में घूमते हुए लूट ले जाते थे मोबाइल, गिरोह का भंडा फोड़

सिविल लाइंस थाना पुलिस की कार्रवाई

रायपुर/नवप्रदेश। Mobile Robbers Arrested : काली माता मंदिर सिविल लाइंस इलाके में एक युवक से मोबाइल लूट की शिकायत पर पुलिस ने पेशेवर गिरोह को दबोचा है। आरोपी नाबालिग की मदद से लोगों से मोबाइल लूटने में लगे थे। आरोपी ई रिक्शा में घूमते हुए लूट ले जाते थे मोबाइल, गिरोह का पुलिस ने किया भंडा फोड़। गिरोह के पकड़े जाने के बाद चार मामलों का खुलासा हुआ है।

पुलिस के मुताबिक मंगलवार को देवेन्द्र कुमार साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि शाम करीबन 07.00 बजे से 07.30 बजे के मध्य अपने भांजा सुनील कुमार साहू के साथ काली मंदिर सिविल लाईन में पूजा करने आया था। पूजा करने के पश्चात नीचे आकर अपने मोबाइल फोन से बात कर रहा था तभी ई रिक्शा में सवार अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा इसके मोबाइल फोन को झपट्टा मारकर लूट लिया।

इस मामले में शिकायत मिलने पर पुलिस ने छानबीन करते हुए आरोपी अनिकेत बेहरा, मन हरपाल और उनके साथ वारदात में शािमल एक अपचारी बालक को पकड़ा गया। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों ने लूट की घटना स्वीकार कर लिया। आरोपयिों की निशानदेही पर लूटे गए 4 नग मोबाइल फोन बरामद किया गया। इसके साथ ही वारदात में प्रयुक्त ई रिक्श वाहन सीजी 04 पी.एफ. 5986 को भी जब्त किया गया।

Related Articles

Back to top button