देश

Singapore Bribery Case : सिगरेट के लिए पुलिस को रिश्वत देने वाली भारतवंशी महिला को सजा

Singapore Bribery Case : सिंगापुर की अदालत ने एक भारतीय मूल की महिला राधिका राजवर्मा को पुलिस को रिश्वत देने और ड्रग्स सेवन के मामले में दोषी करार देते हुए पांच साल से अधिक की सजा सुनाई है (Singapore Bribery Case)।

मामला क्या है?

42 वर्षीय राधिका राजवर्मा 2018 से ही ड्रग्स सेवन के आरोप में कई बार जेल जा चुकी है।

2020 में उसे मेथामफेटामाइन (Methamphetamine) का सेवन करने का दोषी भी ठहराया गया था।

अक्टूबर 2022 में पुलिस ने उसे फिर से गिरफ्तार किया।

गिरफ्तारी के दौरान उसे पुलिस वाहन में बैठाने से पहले एक सिगरेट पीने की अनुमति दी गई। लेकिन गाड़ी गंतव्य तक पहुंचने से पहले उसने एक और सिगरेट मांगी। जब पुलिसकर्मियों ने मना किया, तो उसने उन्हें 1,000 सिंगापुरी डॉलर की रिश्वत की पेशकश कर दी।

https://navpradesh.com/saunf-aur-mishri-ke-fayde/

पुलिस ने ठुकराई पेशकश

पुलिसकर्मियों ने तुरंत रिश्वत का प्रस्ताव ठुकरा दिया और मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई। उप लोक अभियोजक एमिली कोह ने अदालत को बताया कि आरोपी ने हिरासत(Singapore Bribery Case) में रहते हुए नियम तोड़ने की कोशिश की और रिश्वत देकर कानून से बचना चाहा।

अदालत का फैसला

सिंगापुर की स्थानीय अदालत ने राधिका को ड्रग्स सेवन और रिश्वत की पेशकश जैसे कई अपराधों का दोषी मानते हुए पांच साल से अधिक की जेल की सजा सुनाई (Singapore Bribery Case)।

https://www.youtube.com/shorts/I5M3-OPFQas

Related Articles

Back to top button