छत्तीसगढ़

धमतरी के इस गांव के घर में घुसा तेंदुआ, वन विभाग ने खदेड़ा, पर यह…

नगरी/नवप्रदेश। धमतरी (dhamtari) जिले के नगरी (nagari block) ब्लॉक में तेंदुए (leopard terror) का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को धमतरी (dhamtari) जिले के नगरी ब्लॉक (nagari block) के उमरगांव ग्राम पंचायत के ग्राम छिंदी टोला के देवलाल नेताम के घर में तेंदुआ (leopard terror)घुसकर बैठ गया।

इसे वन विभाग व पुलिस विभाग के सहयोग से खदेड़ा गया। लेकिन इसके अभी भी गांव के ही मक्का प्लाट में छुपे होने की जानकारी मिल रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह करीब 10 बजे ग्राम के  सुखदेव गन्धर्व के मक्का प्लाट में तेंदुए को देखा गया, जिससे ग्रामीणों में दहशत छा गई। ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना देकर खुद ही तेंदुए को भगाने का प्रयास किया तो तेंदुआ देवलाल के घर में घुस गया, जिसे बड़ी मशक्कत से दोपहर1.30 बजे खदेड़ा गया। लेकिन बताया जा रहा है कि तेंदुआ पुनः मक्का प्लाट में छिप गया।

समाचार लिखे जाने तक तेंदुए की उपस्थिति गांव के मक्का प्लाट में होने की जानकारी मिल रही है। इसे खदेड़ने में वन विभाग व पुलिस के जवान लगे हुए हैं। रेंजर कश्यप जी ,प्रकाश नेताम ,थाना प्रभारी सिहावा संतोष मिश्रा अपने स्टाफ के साथ जुटे हुए हैं। ग्राम के देवेंद्र सेन,अंगेश हिरवानी,रोमेश साहू आदि ग्रामीण इना सहयोग कर रहे हैं।

https://www.youtube.com/watch?v=KV87wwTliVg

Related Articles

Back to top button