छत्तीसगढ़शिक्षा

Medical PG Counselling CG : मेडिकल पीजी काउंसिलिंग के पहले चरण में 125 अभ्यर्थियों ने सुनिश्चित की सीट

राज्य शासन और काउंसलिंग समिति द्वारा शैक्षणिक सत्र 2025 के लिए आयोजित राज्य स्तरीय स्नातकोत्तर (पीजी) मेडिकल काउंसिलिंग (Medical PG Counselling CG) के प्रथम चरण की प्रवेश प्रक्रिया पूरी हो गई है। इस चरण में कुल 125 अभ्यर्थियों ने चिकित्सा महाविद्यालयों में प्रवेश लेकर अपनी सीट सुनिश्चित कर ली है।

https://youtu.be/F9poNQALsdo

प्रथम चरण के तहत कुल 273 सीटों का आवंटन किया गया था, जिनमें 163 सीटें शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों और 110 सीटें निजी मेडिकल कॉलेजों की थीं।

संस्थागत अभ्यर्थियों (इंस्टीट्यूशनल कैंडिडेट्स) के लिए कुल 228 सीटें आवंटित की गई थीं। इनमें से 151 अभ्यर्थियों ने दस्तावेज सत्यापन (स्क्रूटनी) की प्रक्रिया पूरी की, जबकि 103 अभ्यर्थियों ने अंतिम रूप से प्रवेश लिया।

इसी तरह सेवारत अभ्यर्थियों (इन-सर्विस कैंडिडेट्स) के लिए आवंटित 14 सीटों पर शत-प्रतिशत स्क्रूटनी की गई। इनमें से 13 अभ्यर्थियों ने मेडिकल कॉलेजों (Medical PG Counselling CG) में प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण की। प्रदेश के निवासी लेकिन गैर-संस्थागत श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए आवंटित 17 सीटों में से नौ अभ्यर्थियों ने स्क्रूटनी कराई, जबकि आठ अभ्यर्थियों ने प्रवेश लिया।

https://youtu.be/relWJ_5AD6k

वहीं गैर-निवासी एवं गैर-संस्थागत श्रेणी में 14 सीटों का आवंटन किया गया था। इस श्रेणी में केवल दो अभ्यर्थियों ने स्क्रूटनी कराई, जिनमें से एक अभ्यर्थी ने निजी मेडिकल कॉलेज में प्रवेश लिया। काउंसलिंग समिति के अनुसार शेष रिक्त सीटों के लिए आगामी चरणों में काउंसिलिंग प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।

Related Articles

Back to top button