मध्यप्रदेशराजनीति

BIG BREAKING: भाजपा में शामिल हो ही गए सिंधिया, ये नेता रहे मंच पर मौजूद

नई दिल्ली/नवप्रदेश। ज्योतिरादित्य सिंधया (jyotiraditya scindia join bjp) ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्‌डा (jp nadda)  की मौजूदगी में उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान मंच पर मध्य प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष बीडी शर्मा भी मौजूद थे। भाजपा उपाध्यक्ष विनय सहस्त्रबुद्धे, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी मंच पर मौजूद रहे। बता दें कि सिंधिया (jyotiraditya scindia join bjp) ने मंगलवार को ही कांग्रेस से अपना इस्तीफा दिया था। जेपी नड्‌डा (jp nadda) ने सिंधिया को पुष्पगुच्छ देकर व भाजपा का गमछा पहनाकर उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई।

Related Articles

Back to top button