छत्तीसगढ़राजनीति

Chhattisgarh State BJP Organization : भाजपा विधायक दल की बैठक के बाद सांसद दल की बैठक शुरू

रायपुर/नवप्रदेश। Chhattisgarh State BJP Organization : भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, महामंत्री संगठन पवन साय की उपस्थिति में सांसद दल की बैठक चल रही है। भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन लगातार बैठके ले रहे हैं। आज दोपहर 2 बजे भाजपा विधायक दल की बैठक शाम 4 बजे सांसद दल की बैठक शुरू हुई है।

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आज छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन ने कोर कमेटी, भाजपा विधायक दल की आवश्यक बैठक ली। बैठक में प्रमुख रूप से प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू, मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय सहित भाजपा प्रदेश पदाधिकारी, सांसद एवं विधायकगण मौजूद रहे।

विधानसभा चुनाव बेहतरीन प्रदर्शन और लोकसभा चुनाव की उपलब्धियों के अलावा कोरबा लोकसभा सीट पर उम्मीद से परे मिले परिणामों पर सांसद दल की बैठक में मंथन जारी है।

Related Articles

Back to top button