छत्तीसगढ़

Elderly Burn Incident : हीटर से भड़की आग, बंद कमरे में फंसे बुजुर्ग की रायपुर में जिंदा जलकर मौत

कुछ हादसे ऐसे होते हैं, जो पलभर में सामान्य दिन को त्रासदी (Elderly Burn Incident) में बदल देते हैं। बंद दरवाजे के पीछे उठती मदद की पुकार और बाहर बेबस खड़े लोग – यह दृश्य जिसने भी देखा, वह सहम उठा। आग की लपटों के बीच एक जिंदगी बुझती चली गई।

यह दर्दनाक घटना रायपुर के आमानाका थाना क्षेत्र अंतर्गत टाटीबंद इलाके में सामने आई है। यहां एक मकान में अचानक आग लग गई, जिसमें एक बुजुर्ग की जिंदा जलकर मौत हो गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार आग लगने की वजह कमरे में रखा रूम हीटर बताया जा रहा है।

https://youtu.be/w66toFnG6ms

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, शनिवार सुबह बुजुर्ग का बेटा घर में ताला लगाकर बाहर सामान (Elderly Burn Incident) लेने गया था। इसी दौरान घर के भीतर आग भड़क उठी। बुजुर्ग आग की चपेट में आ गए और लगभग 70 प्रतिशत तक झुलस गए। उन्होंने बचने के लिए जोर-जोर से मदद की गुहार लगाई, लेकिन घर बाहर से बंद होने के कारण कोई अंदर नहीं पहुंच सका।

चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और ताला तोड़ने की कोशिश की, लेकिन तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी। सूचना देने के बावजूद फायर ब्रिगेड की टीम करीब डेढ़ घंटे बाद मौके पर पहुंची, तब तक बुजुर्ग की जान जा चुकी थी। इस देरी को लेकर इलाके के लोगों में भारी नाराजगी देखी गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मर्ग कायम कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं।

https://youtu.be/lNCcMI5v0qw

प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि रूम हीटर में शॉर्ट सर्किट या उससे जुड़े किसी तकनीकी कारण (Elderly Burn Incident) से आग लगी होगी। हालांकि, पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही आग लगने के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

इस घटना ने एक बार फिर सर्द मौसम में हीटर और बिजली उपकरणों के इस्तेमाल को लेकर सावधानी बरतने की जरूरत पर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रशासन की ओर से भी लोगों से अपील की जा रही है कि बंद कमरों में हीटर का प्रयोग करते समय विशेष सतर्कता रखें।

Related Articles

Back to top button