छत्तीसगढ़प्रशासनिक

Raipur Municipal Corporation Transfers : रायपुर नगर निगम में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई जोनों के अफसर बदले गए

नगर निगम के भीतर लंबे समय से चर्चाओं में रहे प्रशासनिक बदलाव आखिरकार सामने (Raipur Municipal Corporation Transfers) आ गए। एक साथ कई अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गईं, जिससे अलग-अलग जोनों में कामकाज की दिशा भी बदलती नजर आ रही है। आदेश जारी होते ही निगम के इंजीनियरिंग अमले में हलचल तेज हो गई।

https://www.youtube.com/watch?v=32K1xKVM8Ho

नगर पालिक निगम रायपुर में प्रशासनिक व्यवस्था के तहत अधिकारियों के अस्थायी तबादले किए गए हैं। आयुक्त विश्वदीप के निर्देश पर सामान्य प्रशासन विभाग ने यह आदेश जारी किया है, जो तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। आदेश के अनुसार आगामी निर्देश तक कई जोनों में कार्यरत अभियंताओं को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

जारी आदेश में जोन 3 के कार्यपालन अभियंता सुशील मोडेस्टस को जोन 7 भेजा (Raipur Municipal Corporation Transfers) गया है, जबकि जोन 7 के प्रभारी कार्यपालन अभियंता ईश्वर लाल टावरे को जोन 3 की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा जोन 7 के सहायक अभियंता गोविंद साहेब बजारे को जोन 2 और अरविंद राहुल को जोन 5 में पदस्थ किया गया है।

इसी क्रम में जोन 2 के सहायक अभियंता शत्रुधन देशलहरे, जोन 5 के कमलेश मिथलेश और जोन 6 के रचना संघवी को जोन 7 भेजा गया है। वहीं जोन 7 के प्रभारी सहायक अभियंता पुकेश साहू को जोन 6 में नई जिम्मेदारी दी गई है।

उपअभियंताओं के स्तर पर भी बड़ा फेरबदल (Raipur Municipal Corporation Transfers) किया गया है। राजकमल घृतलहरे और विद्या देशलहरा को जोन 6, विक्रम सिंह ठाकुर, प्रेरणा अग्रवाल और सुरेन्द्र श्रीवास को जोन 7, कृति शर्मा को जोन 5 और राहुल थरानी को जोन 10 में पदस्थ किया गया है।

https://youtu.be/w66toFnG6ms

नगर निगम प्रशासन का कहना है कि यह फेरबदल प्रशासनिक संतुलन और कार्यक्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया है। आदेश के साथ ही सभी अधिकारियों को अपने-अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

Related Articles

Back to top button