छत्तीसगढ़राजनीति

CM Sai’s Letter To Mamta : लिखा- संदेशखाली में आदिवासी महिलाओं पर हुआ अत्याचार, न्याय करने की अपील

रायपुर/नवप्रदेश। CM Sai’s Letter To Mamta : पश्चिम बंगाल का संदेशखाली क्षेत्र इन दिनों देशभर में चर्चा का विषय बना हुआ है। वहां जनजातीय समुदायों की महिलाओं के साथ अन्याय की खबरों पर साय ने पत्र लिखा है। इस बीच पत्र में श्री साय ने प. बंगाल के संदेशखाली में जनजाति समुदाय की 50 से अधिक महिलाओं से नृशंस दुष्कर्म, आदिवासियों की जमीन छीनने जैसी घटनाओं को शर्मनाक बताया है।

श्री साय ने लिखा है कि, वारदात में लिप्त दोषियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री को पत्र प्रेषित कर रहा हूं। आशा है ममता जी इस पत्र पर संज्ञान लेकर पश्चिम बंगाल के पीड़ितों के प्रति न्याय करेंगी।

सीएम श्री साय ने पत्र में और क्या-क्या लिखा है… पढ़िए…

Related Articles

Back to top button