शहर

Crimes Committed In Raipur District : हत्या, लूट, दुष्कर्म और अन्य अपराधों का कैसा रहा ग्राफ जानिए

रायपुर/नवप्रदेश। Crimes Committed In Raipur District : रायपुर पुलिस ने साल 2023 में घटित अपराधों के आंकड़े जारी कर दिए हैं। आंकड़ों की माने तो रायपुर में बीते एक वर्ष में 124 हत्या हुई। बलात्कार के 214 मामले सामने आए। इस साल 1934 दुर्घटनाएं हुई और इन दुर्घटनाओं में 506 लोगों ने अपनी जान गंवाई।

पुलिस द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक जिले में पिछले साल हर महीने 10 से 11 लोगों की हत्या और 17 महिलाएं हर महीने दुष्कर्म का शिकार हुई हैं। वहीं, एक्सीडेंट की बात करें तो एक माह में 42 लोगों की मौत दुर्घटना में हुई। हालांकि, पुलिस ने दावा किया है कि 2022 के मुकाबले 2023 में क्राइम का ग्राफ कम रहा है।

मर्डर केस

हत्या के 63 प्रकरण दर्ज किये गये, जिसमें 58 प्रकरणों में कुल 124 हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है। वर्ष 2022 में हत्या के 75 मामले दर्ज हुए थे। इस प्रकार गत वर्ष की तुलना में वर्ष 2023 में हत्या के मामलों में 16 प्रतिशत की कमी आई है।

हाफ मर्डर केस

हत्या के प्रयास के 90 मामलों में से 80 प्रकरणों में कुल 217 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है। वर्ष 2022 में हत्या के प्रयास के 124 प्रकरण दर्ज हुए थे। गत वर्ष की तुलना में वर्ष 2023 में हत्या के प्रयास के मामलों में 27.41 प्रतिशत की कमी आई है।

रेप केस

दुष्कर्म के 214 मामले दर्ज हुए हैं। गत वर्ष 266 मामलें दर्ज किये गये थे। वर्ष 2023 में दुष्कर्म के मामलों में वर्ष 2022 की तुलना में 19.55 प्रतिशत की कमी आई है।

शीलभंग के प्रकरण

शीलभंग के 157 प्रकरण दर्ज हुए है। गत वर्ष 170 मामले दर्ज किये गये थे। गत वर्ष की तुलना में वर्ष 2023 में शीलभंग के मामलों में 7.64 प्रतिशत की कमी आई है।

उपेक्षापूर्ण कार्य से मृत्यु

उपेक्षापूर्ण कार्य से मृत्यु के 547 मामले दर्ज किये गये है, जबकि गत वर्ष कुल 626 मामले दर्ज किये गये थे। इस प्रकार गत वर्ष की तुलना में वर्ष 2023 में उपेक्षापूर्ण कार्य से मृत्यु के मामलों में 12.61 प्रतिशत की कमी आई है।

डकैती के 05 प्रकरण

डकैती के 05 प्रकरणों में से सभी 05 प्रकरणों में आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त करते हुए कुल 31 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। वर्ष 2022 में 07 प्रकरणों में 47 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। विगत वर्ष की तुलना में डकैती के मामलों में वर्ष 2023 में 28.57 प्रतिशत की कमी आई है।

लूट के कुल 87 मामले

लूट के कुल 87 मामलों में 160 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है। वर्ष 2022 में कुल 110 प्रकरण दर्ज किये गये थे। लूट के मामलों में गत वर्ष की तुलना में वर्ष 2023 में 20.94 प्रतिशत की कमी आई है।

चोरी के 1587 प्रकरण दर्ज

चोरी के 1587 प्रकरण दर्ज हुए हैं। जबकि पिछले वर्ष 1966 मामले दर्ज किये गये थे, इसी प्रकार वर्ष 2023 में नकबजनी के 505 मामले दर्ज किये गये हैं जबकि पिछले वर्ष 630 मामले दर्ज हुए थे। इस प्रकार गत वर्ष की तुलना में वर्ष 2023 में चोरी एवं नकबजनी के मामलों में क्रमशः 19.27 प्रतिशत एवं 19.84 प्रतिशत की कमी आई है।

धोखाधड़ी के कुल 342 केस

धोखाधड़ी के कुल 342 प्रकरण दर्ज किये गय है। जबकि गत वर्ष 2022 में कुल 359 प्रकरण दर्ज हुए थे। गत वर्ष की तुलना में वर्ष 2023 में घोखाधड़ी के मामलों में 4.73 प्रतिशत की कमी आई है।

Related Articles

Back to top button