छत्तीसगढ़

DURG NEWS : 4 डॉक्टरों सहित 7 के खिलाफ FIR, इलाज में लापरवाही से बच्चे की गई जान

दुर्ग, नवप्रदेश। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में अस्पताल की बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। बच्चे की मौत के मामले में पुलिस ने 4 डॉक्टरों सहित 7 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है।

मामला भिलाई 3 थाना क्षेत्र के सिद्धी विनायक अस्पताल का है। पुलिस ने अस्पताल के डॉ संमीत राज प्रसाद, डॉ दुर्गा सोनी, डॉ हरिराम यदु,डॉ गिरीश साहू,विभा साहू, आरती साहू , निर्मला यादव के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया है। सभी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

जानकारी के मुताबिक देव बलौदा में रहने वाले शिवांश वर्मा को सर्दी खांसी की शिकायत पर 27 अक्टूबर को परिजनों ने सिद्धी विनायक अस्पताल ले गए थे। इलाज के दौरान 331 अक्टूबर को उसकी मौत हो गई थी। मामले में परिजनों ने डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया था।

मामले की शिकायत पर सीएमएसओ ने जांच टीम गठित की थी। जिसकी रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने डॉक्टरों समेत 7 लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज किया।

Related Articles

Back to top button