छत्तीसगढ़बिजनेस

केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पूरी कल छत्तीसगढ़ के दौरे पर

महासमुन्द। केन्द्रीय मंत्री पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस तथा आवास एवं शहरी मामले भारत सरकार, नई दिल्ली हरदीप सिंह पुरी कल गुरुवार 14 अप्रैल को महासमुंद प्रवास में रहेंगे। मंत्री श्री पुरी राजधानी रायपुर से सबेरे 8:00 बजे कार द्वारा रवाना होकर 9:30 बजे महासमुंद पहुंचेंगे।

वह यहां स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे और जिला अधिकारियों की बैठक लेंगे। मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी अपराह्न 3:30 बजे महासमुंद से राजधानी रायपुर के लिए रवाना होंगे।

Related Articles

Back to top button