छत्तीसगढ़

BIG BEAKING: कटघोरा से फिर मिले 3 नए कोरोना पॉजिटिव, छग में अब 13

रायपुर/कोरबा/नवप्रदेश। छत्तीसगढ़ (chhattisgarh) में कोरोना पॉजिटिव (corona positive) मरीजों की संख्या फिर बढ़ गई है। दरअसल कोरबा (korba corona) के कटघोरा के वार्ड क्रमांक 11 से तीन लोगों के सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक कोरबा से पॉजिटिव पाए गए लोगों में दो महिलाएं एक पुरुष हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार महिलाओं की उम्र 25 वर्ष, 27 वर्ष व पुरुष की उम्र 60 वर्ष है। बता दें कि अभी एम्स रायपुर में 10 कोरोना पॉजिटिव (corona positive) का इलाज चल रहा है। गुरुवार को ही एम्स से 6 लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया था। जिससे संख्या घटकर 10 हो गई थी। लेकिन फिर तीन नए केस सामने आने से राज्य (chhattisgarh) में अब कुल एक्टिव कोरोना पॉजिटिव बढ़कर 13 हो गए हैं। कोरबा से सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ये मरीज कोरबा (korba corona) जिले के कटघोरा के ही हैं। कोरबा जिले में कुल मामले 28 हुए। अकेले कटघोरा के 27। 15 डिस्चार्ज। एक्टिव केस 13। कटघोरा के 14 डिस्चार्ज जबकि कोरबा शहर का एक।

Related Articles

Back to top button