छत्तीसगढ़शहर

धान खरीदी केंद्र में अव्यवस्था से मची अफरातफरी, महिलाएं और किसान घायल…

Women Injured : रात से ही लग गई थी टोकन की लाइन

बालोद/नवप्रदेश। Women Injured : राज्य में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी अब एक दिन बाद ही शुरू हो जाएगी। जिसकी तैयारी में किसानों को तकन का वितरण सोमवार से शुरू किया गया है।

प्रदेश के कई केंद्रों में किसानों का जमावड़ा देखा गया। किसानो के चेहरे पर धान बेचने की चिंता साफ दिखाई दे रही थी। इसी बीच बालोद के पीपरछेड़ी सेवा सहकारी समिति के गेट के सामने पहले से क़तार में खड़े 4 गांव के किसान उस समय उद्वेलित हो गए जब गेट खुला। गेट खुलते ही सभी किसानों ने दौड़ लगा दी,जिससे मची भगदड़ से करीब 30 महिला और पुरुष-किसान एक दूसरे से टकराकर निचे गिर गए और घायल हो गए।

पीपरछेड़ी धान खरीदी केंद्र में टोकन लेने के लिए रविवार रात से किसान क़तार में लगे हुए थे और सोमवार सुबह 11 बजे धान खरीदी केंद्र से टोकन मिलने वाला था। बाग्दाद् में घायल करीब 17 महिलाओ को अस्पताल में दाखिल करवाया गया।

भगदड़ के बाद मौके पर पहुंचे कलेक्टर जनमेजय मोहबे ने खरीदी केंद्र का जायजा लिया और प्रबंधन समिति को लापरवाही पर फटकार भी लगाई। वहीं थाना प्रभारी मनीष शर्मा ने बताया कि भगदड़ के बाद घायलों का उपचार किया जा रहा है। फिलहाल घयलों की हालत सामान्य है।

Related Articles

Back to top button