छत्तीसगढ़राजनीति

Session Of BJP Membership Campaign : इस बार 10 करोड़ सदस्यता का लक्ष्य, चुनावी राज्य अभियान से मुक्त

बैठक में सदस्यता का लक्ष्य तय, सन् 2014 व 2019 में प्रदेश भाजपा की कुल सदस्य संख्या 31.45 लाख थी

रायपुर/नवप्रदेश। Session Of BJP Membership Campaign : भाजपा सदस्यता अभियान का उद्घाटन सत्र आज 20 अगस्त दोपहर 1 बजे से कुशाभाऊ ठाकरे परिसर डूमरतरई रायपुर में शुरू हुआ और दोपहर 3 बजे सत्र का समापन किया गया। इस बार 10 करोड़ सदस्यता का लक्ष्य रखा है। चुनावी राज्य अभियान से मुक्त रखा गया।

लिंक में क्लिक करके देखिये बीजेपी की सदस्यता सत्र की बैठक का वीडियो….

https://twitter.com/Navpradesh/status/1825839718363488384

अभियान में प्रमुख रूप से CM विष्णु देव साय, राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू समेत सदस्यता अभियान के प्रदेश प्रभारी अनुराग सिंहदेव सहित विधायक, सांसद पधाधिकारी माजूद रहे।

सन् 2014 व 2019 में प्रदेश भाजपा की कुल सदस्य संख्या 31.45 लाख थी। कल 20 अगस्त की बैठक में सदस्यता का लक्ष्य तय किया जाएगा। केंद्रीय नेतृत्व ने देशभर में इस बार 10 करोड़ सदस्यता का लक्ष्य रखा है। कुछ चुनावी राज्यों को इससे मुक्त रखा गया है। श्री सिंहदेव ने बताया कि भाजपा प्रदेश सदस्यता अभियान कार्यशाला के लिए विशेष तैयारी की गई थी। इस दौरान सदस्यता विभिन्न चरणों पर विस्तार से मार्गदर्शन किया गया।

दर्शित श्रेणी की बैठक

भाजपा सदस्यता अभियान के प्रदेश प्रभारी श्री सिंहदेव ने बताया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव के निर्देशानुसार सुबह 11 बजे से शुरू होने वाली इस बैठक में दर्शित श्रेणी के पार्टी पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

अपेक्षित श्रेणी की बैठक

अपेक्षित श्रेणी में प्रदेश कोर ग्रुप, भाजपा राष्ट्रीय पदाधिकारी व कार्यसमिति सदस्य, मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी, संभाग प्रभारी / सहप्रभारी, सांसद (लोकसभा व राज्यसभा), विधायक, प्रदेश सदस्यता अभियान टोली, जिला प्रभारी / सहप्रभारी, जिला अध्यक्ष/महामंत्री, मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष / महामंत्री, प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजक / सहसंयोजक, निगम महापौर / नेता प्रतिपक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष/उपाध्यक्ष, जिला सदस्यता अभियान टोली, नगर पालिका अध्यक्ष बैठक के लिए आमंत्रित किए गए हैं।

लिंक में क्लिक करके देखिये बीजेपी की सदस्यता सत्र की बैठक का वीडियो….

https://twitter.com/Navpradesh/status/1825839715737809361

Related Articles

Back to top button