छत्तीसगढ़राजनीति

BIG BREAKING: छत्तीसगढ़ कांग्रेस का “भरोसे का घोषणा पत्र” जारी, धान की कीमत अब 3200, 200 यूनिट बिजली फ्रि, गैस सिलेंडर पर 500..

‘भरोसे का घोषणापत्र’ प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने किया लॉन्च

रायपुर/नवप्रदेश। cg congress manifesto: छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने आज विधानसभा चुनाव 2023 के लिए घोषणा पत्र जारी कर दिया है। कांग्रेस ने इस घोषणा पत्र का नाम भरोसे का घोषणा पत्र रखा है। इस बार कांग्रेस की सरकार 3200 रुपए किवंटल में धान खरीदेगी, किसानों का कर्जा माफ होगा। सहित 20 वादे किए है।

कांग्रेस की सरकार भरोसे की सरकार है। जो कहते है सो करते है। पिछली बार हमारी सरकार बनी और पहली ही कैबिनेट में किसानों के ऋण माफ किए। ये भरोसे की बात होती है। 20 लाख किसानों के 10 हजार करोड़ रुपए हमने माफ किए।

कांग्रेस ने ये वादे किए….

  • -2023 में भी किसानों की कर्ज माफी होगी
  • 3200 धान का समर्थन मूल्य
  • -20 क्विंटल होगी प्रति एकड़ धान खरीदी
  • -पिछली बार की तरह इस बार भी 200 यूनिट बिजली फ्री
  • -सभी सरकारी स्कूलों कॉलेजों में केजी से लेकर पीजी तक की शिक्षा मुफ्त
  • -तेंदूपत्ता प्रति बोरा 600 और 400 सालाना बोनस भी​​​​​​​
  • -भूमिहीनों को मिलेंगे 10000 प्रतिवर्ष
  • गैस सिलेंडर पर 500 की सब्सिडी
  • -साढ़े 17 लाख गरीब परिवार को आवास
  • -लघु वनोंपज की एमएसपी पर मिलेंगे अतिरिक्त 10 प्रति किलो
  • 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज। दुर्घटनाओं पर मुफ्त इलाज ​​​​​​​
  • -तिवरा खरीदी भी अब समर्थन मूल्य होगी
  • -परिवहन व्यववसायी के होंगे कर और कर्ज माफ
  • -709 रीपा का होगा निर्माण
  • -अब सभी सरकारी स्कूल बनेंगे स्वामी आत्मानंद स्कूल ​​​​​​​
  • -स्वा सहायता समूह का भी होगा कर्ज माफ
  • -जातिगत जनगणना कराई जाएगी युवाओं को उद्योग वेबसाइट में 50 प्रतिशत सब्सिडी
  • -अंत्येष्टि के लिए लकड़ी का प्रबंध

कांग्रेस ने 17 घोषणाएं की है

कांग्रेस ने अलग-अलग मंच से 17 घोषणाएं की है। जिसमें किसानों के लिए कर्ज माफी, गैस सिलेंडर रिफिल करने पर 500 रुपए की सब्सिडी, 200 यूनिट तक बिजली मुफ्त और 10 लाख तक मुफ्त इलाज जैसी घोषणाएं हैं।

Related Articles

Back to top button