छत्तीसगढ़राजनीति

Dr. Raman Singh’s Tweet : लिखा- अब बस 3 दिसंबर का है इंतजार..किसे कहा पक्षपाती सरकार पढ़िए…

रायपुर/नवप्रदेश। Dr. Raman Singh’s Tweet : पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि, इनकी वजह से राज्य में विकास नहीं हो पाया है। कहा कि, राजनांदगांव के साथ पक्षपात किया जा रहा है। अब बस 3 दिसंबर का इंतजार है।

रमन सिंह ने ट्वीट कर लिखा कि, पिछले 5 साल से कांग्रेस की सरकार में राजनांदगांव के साथ पक्षपात हुआ है। राजनांदगांव से अलग-अलग शासकीय कार्यालयों को हटाकर जिले के विकास को बाधित किया गया और अब आचार संहिता के दौरान महुआ फूल प्रसंस्करण इकाई को राजनांदगांव से पाटन ले जाया जा रहा है।

पूर्व मुख्यमंत्री कहा है कि एक बार फिर राजनांदगांव के साथ हो रहे पक्षपात का प्रमाण बनकर खड़ा हुआ है। अब बस 3 दिसंबर का इंतज़ार है। बहुत जल्द प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही राजनांदगांव समेत पूरे प्रदेश के रुके हुए विकास को एक बार फिर गति मिलेगी।

बता दें कि विधानसभा का दो चरण में चुनाव, मतदान हो चूका है। बस अब मतगणना होनी है। ऐसे में कांग्रेस और भाजपा के बीच सोशल मीडिया पर लगातार राजनीतिक घमासान जारी है। प्रचार-प्रसार तो थम गया है, लेकिन ट्वीटर के जरिए एक-दूसरे पर वार और पलटवार का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है।

Related Articles

Back to top button